Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वर्ल्डकप का पहला सुपर-8 मैच; पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से:टूर्नामेंट में कीवियों पर भारी रहे पाकिस्तानी; साहिबजादा फरहान टॉप रन स्कोरर

    23 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का पहला मैच आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच जीतकर इस राउंड में पहुंचीं। ग्रुप स्टेज में दोनों ही टीमों ने 3-3 मैच जीते और 1-1 मुकाबला गंवाया। पाकिस्तान ने नीदरलैंड, अमेरिका और नामीबिया को हराया। वहीं न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को हराया। पाकिस्तान को भारत ने हराया, वहीं न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका ने हराया। हेड टू हेड में लगभग बराबरी टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हार-जीत का अंतर लगभग बराबर रहा। दोनों टीमों के बीच 49 टी-20 खेले गए। 24 में पाकिस्तान और 23 में न्यूजीलैंड को जीत मिली। 2 मुकाबले बेनतीजा भी रहे। टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का पलड़ा न्यूजीलैंड पर पूरी तरह भारी रहा। टूर्नामेंट में दोनों के बीच 7 मुकाबले हुए, 5 में पाकिस्तान और महज 2 में कीवी टीम को जीत मिली। टिम साइफर्ट न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर इस वर्ल्ड कप में टिम साइफर्ट ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 4 मैचों में 167.96 के स्ट्राइक रेट से 173 रन हैं। इस दौरान 89 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। वहीं बॉलिंग में लॉकी फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड के टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 3 मैचों में 9.67 की इकोनॉमी से रन देते हुए 4 विकेट लिए। साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के बेस्ट बैटर रहे नामीबिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में सेंचुरी बनाने वाले साबिहजादा फरहान ने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 220 रन बनाए। वे टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर भी रहे। बॉलिंग एक्शन की वजह से चर्चा में रहे उस्मान तारिक ने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनके नाम 3 ही मैच में 8 विकेट हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफी, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट ( विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल (कप्तान), कोल मैकोंची, जिमी नीशम, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और जैकब डफी। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान में 5.15 करोड़, छत्तीसगढ़ में 1.87 करोड़ वोटर रजिस्टर्ड:आज 3 राज्यों में SIR की फाइनल लिस्ट पब्लिश; अबतक 6 राज्यों-UT की सूची जारी
    Next Article
    Banda POCSO Case: UP में 33 बच्चों से दरिंदगी करने वाले दंपति को फांसी, जानिए कोर्ट ने क्या कहा?

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment