Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वर्ल्ड अपडेट्स:ऑस्ट्रेलियाई न्यूज चैनल ABC में आज 24 घंटे की हड़ताल, AI इस्तेमाल का कर रहे विरोध

    9 hours ago

    ऑस्ट्रेलिया के सरकारी मीडिया संस्थान ABC के सैकड़ों पत्रकार बुधवार को हड़ताल पर जाएंगे। वे वेतन, काम के हालात और उनकी जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। यह पिछले 20 सालों में पहली बार है जब ABC के कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। कर्मचारियों की यूनियन ने वेतन बढ़ोतरी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, क्योंकि उनका कहना है कि यह महंगाई से भी कम है। इस हड़ताल का असर टीवी कार्यक्रमों पर भी पड़ेगा। 7.30 जैसे बड़े शो और गुरुवार सुबह के कार्यक्रम नहीं दिखाए जाएंगे। उनकी जगह पुराने शो और बीबीसी का कंटेंट चलाया जाएगा। ABC मैनेजमेंट का कहना है कि वे जितना वेतन बढ़ा सकते थे, उन्होंने उतना ही प्रस्ताव दिया है। लेकिन कर्मचारी ज्यादा नौकरी सुरक्षा और AI के इस्तेमाल पर रोक चाहते हैं। कर्मचारी बुधवार को सुबह 11 बजे से हड़ताल शुरू करेंगे, जो 24 घंटे चलेगी। सिडनी और मेलबर्न में ABC दफ्तरों के बाहर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होंगे। हड़ताल में शामिल लोग काले कपड़े पहनेंगे। ABC में 4,400 से ज्यादा कर्मचारी हैं, जिनमें करीब 2,000 लोग न्यूज डिपार्टमेंट में काम करते हैं। कर्मचारियों को तीन साल में कुल 10 प्रतिशत वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया था। इसमें पहले साल 3.5 प्रतिशत और अगले दो सालों में 3.25-3.25 प्रतिशत बढ़ोतरी शामिल थी। लेकिन जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में महंगाई दर 3.8 प्रतिशत थी, इसलिए कर्मचारियों को यह प्रस्ताव कम लग रहा है। इसके अलावा 1,000 डॉलर का एक बार मिलने वाला बोनस भी देने की बात थी, लेकिन यह अस्थायी कर्मचारियों को नहीं मिलता।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Tamil Nadu polls: GK Vasan gets 5 seats, set to contest in BJP’s symbol
    Next Article
    Reese Witherspoon’s 50th Party: Inside the birthday bash

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment