Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में 13 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय नागरिक गिरफ्तार; डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

    21 hours ago

    अमेरिका के न्यू जर्सी में एक भारतीय नागरिक को इमिग्रेशन अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। उस पर 13 साल से कम उम्र की बच्ची से यौन उत्पीड़न और दुकान से चोरी से जुड़े आरोप लगे हैं। अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर आरोपी की पहचान वोडेला यशस्वी कोट्टापल्ली के रूप में की है। एजेंसी के मुताबिक वह अवैध रूप से अमेरिका में रह रहा था और उसके खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं। ICE ने कहा है कि आरोपी को अमेरिका के इमिग्रेशन कानून के तहत डिपोर्टेशन की प्रक्रिया पूरी होने तक हिरासत में रखा जाएगा। हालांकि एजेंसी ने अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका से भारतीय नागरिकों के डिपोर्टेशन के मामलों में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है। केंद्र सरकार ने संसद में बताया था कि 2025 में 3,800 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को अमेरिका से वापस भेजा गया। सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इनमें कितने मामलों में आपराधिक आरोप शामिल थे और कितने लोग सिर्फ इमिग्रेशन नियमों के उल्लंघन की वजह से डिपोर्ट किए गए। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि जिन गैर-नागरिकों पर गंभीर अपराधों, खासकर नाबालिगों से जुड़े मामलों में आरोप या सजा होती है, उन्हें हिरासत और निर्वासन के लिए प्राथमिकता दी जाती है। अमेरिकी कानून के तहत, कुछ आपराधिक मामलों का सामना कर रहे गैर-नागरिकों को अदालत में केस चलने के दौरान इमिग्रेशन हिरासत में रखा जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… फ्रांस के प्रेसिडेंट मैक्रों तीन दिन के दौरे पर भारत पहुंचे फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों और फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों तीन दिन के दौरे पर भारत पहुंचे। उनका विमान सोमवार देर रात महाराष्ट्र के मुंबई में लैंड हुआ। मुंबई एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। PM नरेंद्र मोदी के इनविटेशन पर मैक्रों का देश का चौथा दौरा है। दोनों नेताओं ने 2026 को भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन घोषित किया, यह एक आगे की सोच वाली पहल है जिसका वे इस दौरे के दौरान मुंबई में मिलकर उद्घाटन करेंगे। मौजूदा यात्रा कार्यक्रम के हिस्से के तौर पर, PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों 17 फरवरी को मुंबई में होराइजन 2047 रोडमैप के तहत आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। डेलीगेशन इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए दिल्ली भी जाएगा। 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में होने वाला यह इवेंट ग्लोबल साउथ में होस्ट किया गया पहला ग्लोबल AI समिट है। सिंगापुर में खुद को अधिकारी बताने वाले भारतवंशी युवक को 9 महीने की जेल सिंगापुर में भारतीय मूल के 25 वर्षीय प्रकाश परमासिवम को अदालत ने खुद को जेल अधिकारी बताकर ईमेल भेजने के मामले में नौ महीने की सजा सुनाई। उसने राष्ट्रपति थरमन शानमुगरत्नम और संसद सचिवालय को मेल कर सजा में राहत मांगने की कोशिश की थी। वह पहले जेल जा चुका था।
    Click here to Read More
    Previous Article
    "Haemorrhage, Skull Fracture": Autopsy Of Delhi Man Killed By Teen Driver
    Next Article
    Bangladesh PM Oath Today: इतिहास रच रहे तारिक रहमान! आज बनेंगे बांग्लादेश के पीएम | Tarique Rahman

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment