Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    विजय देवरकोंडा का घर लाइट्स से जगमगाया:रश्मिका मंदाना के साथ शादी की चर्चा, जल्द उदयपुर में बंध सकते हैं शादी के बंधन में

    9 hours ago

    साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विजय देवरकोंडा का घर फूलों और लाइट्स से सजा नजर आ रहा है। हालांकि, इस मामले में अब तक दोनों स्टार्स की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। दरअसल, यह वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें देखा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा को घर लाइट्स से सजाया जा रहा था। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा, मैं खुशी से चिल्ला रही हूं।, दूसरे ने कमेंट किया, वाह, आखिरकार शादी वाली वाइब्स आ ही गईं।, तीसरे ने लिखा, क्यूटीज, बधाई हो। इसके अलावा कई और यूजर्स ने कमेंट किया और लिखा अब इंतजार नहीं हो रहा है। शादी का कार्ड हुआ था लीक हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कार्ड वायरल हुआ, जिस पर विजय देवरकोंडा का नाम लिखा था। इसके बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि यह दोनों की शादी का कार्ड है। कार्ड में लिखा था कि परिवार के आशीर्वाद से रश्मिका और विजय 26.02.26 को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे। वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत अपनों के साथ करना चाहते हैं और उनका आशीर्वाद उनके लिए बहुत मायने रखता है। शादी के आयोजन की तैयारियां और माहौल इंडिया टुडे के मुताबिक, शादी की रस्मों की तैयारियां पहले से ही शुरू हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और चर्चाओं ने पुष्टि की है कि दोनों सितारे इस आयोजन को बेहद प्राइवेट रखना चाहते हैं। यहां तक कि शादी में नो-फोन पॉलिसी की भी बात सामने आ रही है, ताकि निजी क्षणों को मीडिया और पब्लिक के कैमरों से बचाया जा सके। बेहद खास बात यह है कि शादी उदयपुर के किसी ऐतिहासिक महल या दरबार शैली के स्थल में होने की अटकलें हैं, जिससे यह आयोजन और भी भव्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। विवाह के बाद रिसेप्शन और सेलिब्रेशन शादी के बाद 3 से 4 मार्च के आसपास एक रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित होने की खबर है, जिसमें फिल्म और सोशल सर्किल के कई नामी चेहरे शामिल हो सकते हैं। यह रिसेप्शन हैदराबाद या बंजारा हिल्स के किसी प्रीमियम स्थल पर होने की चर्चाएं सुनी जा रही हैं। हालांकि इसकी पुष्टि भी अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं आई है, लेकिन मीडिया सर्कल में यह जानकारी तेजी से फैल रही है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Stock market today: Nifty50 opens above 25,850; BSE Sensex up over 100 points
    Next Article
    AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला; अब अंकुर वोरा देंगे स्पीच

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment