Search

    Language Settings
    Select Website Language

    विजय-रश्मिका की शादी को एक महीना:एक्टर ने शेयर कीं अनसीन फोटोज; दोस्त की पायल को गले में पहनकर रिसेप्शन में पहुंचे

    9 hours ago

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को एक महीना पूरा हो गया है। इस मौके पर विजय ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी, संगीत और हैदराबाद रिसेप्शन की कुछ अनदेखी तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इसके साथ ही विजय ने रश्मिका के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे थे। विजय बोले- यादें हमेशा के लिए साथ रह जाती हैं विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि "एक महीना बीत गया है। हम सभी के जीवन में कुछ बड़े पल आते हैं और आप उनसे रूबरू होते हैं। अगर आप इन्हें सही तरीके से जीते हैं, तो इनकी यादें हमेशा आपके साथ रहती हैं और आपको खुशी देती हैं।" विजय ने आगे लिखा कि अब वे दोनों काम पर वापस लौट रहे हैं, लेकिन जाने से पहले वे उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते थे जिन्होंने इस शादी को यादगार बनाया। दोस्त की पायल को बनाया अपना हार विजय ने अपनी दोस्त ऐश्वर्या के लिए एक बहुत ही अनोखा और प्यारा नोट लिखा। उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या शादी की प्लानिंग से लेकर वेन्यू सिलेक्शन और कपड़ों तक, हर कदम पर उनके और रश्मिका के साथ थीं। उन्होंने ऐश्वर्या की पायल को अपने गले में हारकी तरह पहना और उनकी दूसरी पायल को हाथ में ब्रेसलेट की तरह इस्तेमाल किया। विजय ने कहा कि वह इस तरह ऐश्वर्या को अपनी यादों में हमेशा के लिए दर्ज करना चाहते थे। रश्मिका ने भी शेयर कीं तस्वीरें रश्मिका मंदाना ने भी शादी के एक महीने पूरे होने पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, "मुझे यकीन नहीं हो रहा कि एक महीना हो गया है। शादी करना पहले एक बहुत दूर का ख्याल लगता था, और अब हमें एक महीना हो चुका है... यह पागलपन जैसा है।" रश्मिका ने अपनी पोस्ट में उन महिलाओं की तस्वीरें शेयर कीं, जिन्होंने शादी की तैयारियों में उनकी मदद की। उन्होंने इन महिलाओं को अपना 'नाइट्स इन शाइनिंग आर्मर' (ढाल बनकर साथ देने वाली) बताया। उदयपुर में हुई थी ग्रैंड वेडिंग विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में एक निजी लेकिन भव्य समारोह में शादी की थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने इस साल शादी करने का फैसला किया। हैदराबाद में हुए उनके रिसेप्शन में कर्नाटक के डिप्टी सीएम समेत फिल्म जगत के कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    सरकार ने कहा- देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा:LPG प्रोडक्शन 40% बढ़ा; ईरान जंग पर PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू
    Next Article
    Suriya's support for Karunas and Ken Karunaas revealed

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment