Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    विजय-रश्मिका को सेलेब्स ने दी शादी की बधाई:करण जौहर बोले- आने वाले साल खुशियों से भरे हों; कृति सेनन-अनुपम खेर ने भी दी शुभकामनाएं

    9 hours ago

    उदयपुर में गुरुवार को एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए। शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के साथ कई बॉलीवुड और साउथ सितारों ने दोनों को शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कपल की फोटो शेयर कर शुभकामनाएं दीं। कृति सेनन ने भी तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि फोटो में प्यार और खुशी साफ नजर आ रही है। उन्होंने दोनों के लिए खूबसूरत यादों और साथ भरी जिंदगी की कामना की। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “करण जौहर ने लिखा, “आप दोनों को बधाई। आने वाले साल खुशियों और प्यार से भरे हों।” साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश नेलिखा, “आप दोनों को शादी की बधाई। जिंदगी भर प्यार और खुशियां मिलें।” कृति ने रश्मिका के लिए लिखा कि उनकी मुस्कान और आंखों के आंसू ने उन्हें भावुक कर दिया। कृति और रश्मिका जल्द फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में साथ नजर आएंगी। अनुपम खेर ने रश्मिका की पोस्ट में कमेंट करते हुए लिखा, “बधाई हो! प्यार और प्रार्थना हमेशा।” कल्याणी ने शादी को दोस्ती पर आधारित बताया एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी पर खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी की तस्वीर लगाते हुए लिखा कि आज उन्होंने एक दयालु लड़की को अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करते देखा। उन्होंने बताया कि जब रश्मिका उनकी ओर बढ़ रही थीं और विजय पीछे मुड़कर इंतजार कर रहे थे, तब हर कदम में भावनाएं साफ नजर आ रही थीं। कल्याणी ने लिखा कि उनकी धीमी सांसें और आंखों में आए आंसू सब कुछ बयां कर रहे थे। उन्होंने इस रिश्ते को प्यार, सम्मान और गहरी दोस्ती पर बना बताया। आखिर में उन्होंने दोनों को शादी की बधाई देते हुए लिखा कि यह उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत शुरुआत हो। श्रीलीला ने स्टोरी पर फोटो शेयर कर दोनों को शादी की बधाई दी। पुलकित सम्राट ने तस्वीर शेयर कर लिखा, “आप दोनों खूबसूरत लोगों को शादी की बधाई।” एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने भी शादी की तस्वीर शेयर कर बधाई दी। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने लिखा, “दो खूबसूरत आत्माएं, हमेशा के लिए एक कहानी।” एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने दुआ दी कि दोनों के दिल हमेशा जुड़े रहें और उनका घर शांति और खुशी से भरा रहे। रश्मिका ने पति विजय के लिए स्पेशल पोस्ट लिखा शादी के बाद रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की। रश्मिका ने लिखा कि मेरे प्रिय लोगों, आपको अपने पति से मिलवाती हूं। रश्मिका ने फोटो के साथ विजय के लिए एक मैसेज लिखा, वो आदमी जिसने मुझे, सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा होता है, वो आदमी जिसने मुझे, दिखाया कि शांति में रहना कैसा होता है,वो आदमी जिसने मुझे, हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और लगातार मुझसे कहा कि मैं उससे कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं, जितना मैं सोच भी नहीं सकती।वो आदमी जिसने, मुझे कभी ऐसे नाचने से नहीं रोका जैसे कोई देख नहीं रहा हो..वो आदमी जिसने मुझे, दिखाया कि दोस्तों के साथ घूमना सबसे अच्छी चीज है और यकीन मानिए मैं इस आदमी पर एक किताब लिख सकती हूं!मैं वो औरत बन गई हूं, जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि तुमने उसे वो बनाया जो वो आज है।मैं सच में धन्य हूं।विज्जू, तुम्हारे लिए मेरी भावनाओं को बताने के लिए मेरे पास हमेशा शब्द कम पड़ जाते हैं। मैंने हमेशा तुमसे यही कहा है।लेकिन तुम्हें पता है, अचानक मेरी सारी उपलब्धियां, संघर्ष, खुशी, दुख, आनंद, जिंदगी - सब कुछ अब बहुत ज्यादा समझ में आने लगा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरे पास तुम होमैं बहुत उत्साहित हूं, आपकी पत्नी कहलाने के लिए। अब पूरी पार्टी का समय हैचलो साथ में सबसे अच्छी जिंदगी बिताते हैं।आई लव यू वहीं विजय देवरकोंडा ने लिखा, उसे इस तरह मिस किया कि अगर वह आस-पास होती तो मेरा दिन बेहतर होता। अगर वह मेरे सामने बैठी होती तो मेरा खाना ज्यादा हेल्दी लगता। अगर वह मेरे साथ वर्कआउट करती तो मेरा वर्कआउट ज्यादा मजेदार और कम सजा वाला होता। जैसे मुझे उसकी जरूरत थी- बस घर जैसा और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूं। देखिए शादी की 11 फोटोज… विजय-रश्मिका की शादी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- उदयपुर में पुष्पा फिल्म की हीरोइन की शादी, PHOTOS:रश्मिका ने साउथ स्टार विजय संग फेरे लिए; तेलुगु-कोडवा रीति-रिवाज से रस्में हुईं पुष्पा फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना और साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने गुरुवार को उदयपुर में शादी की। रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा और विजय देवरकोंडा तेलुगु के हिंदू परिवार से आते हैं। इस वजह से सुबह तेलुगु और शाम को कोडवा रीति-रिवाज से रस्में हुईं। (पढ़िए पूरी खबर) विजय-रश्मिका ने शादी से पहले खेला क्रिकेट मैच, दूल्हा-दुल्हन की टीम रही आमने-सामने; पूल पार्टी भी की साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में 24 फरवरी से शुरू हो गई थीं। दूल्हा और दुल्हन ने होटल में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेला था। (पूरी खबर पढ़ें) शादी के लिए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे, 26 फरवरी को ITC मोमेंटोज होटल में फेरे लेंगे साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 23 फरवरी को उदयपुर पहुंच गए थे। यहां से सीधे होटल के लिए रवाना हुए थे। (पढ़िए पूरी खबर)
    Click here to Read More
    Previous Article
    UPSSSC Lekhpal PET 2025 Exam: Roll Number-Wise Result, Scorecard Out, Download Link Here
    Next Article
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लड़ाकू हेलिकॉप्टर में को-पायलट बनीं:प्रचंड में उड़ान भरने वाली पहली प्रेसिडेंट, फायरिंग रेंज का लेंगी हवाई जायजा

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment