Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    उत्तराखंड में बर्फबारी, आज के लिए भी अलर्ट:मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा में बारिश और ओले गिरे; दिल्ली में तापमान 30 डिग्री के पार

    9 hours ago

    उत्तराखंड के केदारनाथ धाम, पिथौरागढ़ और रूद्रप्रयाग में सोमवार को ताजा बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग ने पहले ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी। गले दो दिनों तक पर्वतीय जिलों में मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ओले गिरे। एमपी के शिवपुरी में ओले गिरे, साथ में बारिश भी हुई। छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में सुबह से बदली छाई रही फिर दोपहर में रिमझिम बारिश हुई। वाड्रफनगर सहित आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। हरियाणा में भी बारिश हुई। वहीं, सोमवार को दिल्ली में मौसम सामान्य से ज्यादा गर्म रहा। IMD के मुताबिक, शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से पांच डिग्री ज़्यादा था। पालम में तुलनात्मक रूप से कम अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम की दो तस्वीरें… अगले दो दिन का मौसम का अनुमान…
    Click here to Read More
    Previous Article
    होली से पहले एसी-स्लीपर कोच फुल, फ्लाइट महंगी:देहरादून से दिल्ली-प्रयागराज रूट की ट्रेनों का स्टेटस नो रूम; वापसी में भी वेटिंग
    Next Article
    Capricorn Horoscope Today, February 24, 2026: Joy and enthusiasm will uplift you

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment