Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    उत्तराखंड के 7 शहरों में पारा माइनस 10°C से नीचे:MP के 15 शहरों में 30° पार; जम्मू-कश्मीर में मुगल रोड अब भी बंद

    14 hours ago

    देश में फरवरी के दूसरे हफ्ते में मैदानी राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पारा 30°C का आंकड़ा पार कर चुका है। इन राज्यों में कई जिलों में तेज गर्मी पड़ रही है और सुबह-शाम सर्दी हो रही है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ 31°C रहा, वहीं मध्य प्रदेश के 15 शहरों में तापमान ने 30°C तक पहुंच गया। हिमालय के राज्यों में उत्तराखंड के 7 शहरों में पारा माइनस 10°C से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। गुरुवार को सबसे कम तापमान मुनस्यारी में माइनस 26 डिग्री रहा। हिमाचल प्रदेश के सात शहरों में गुरुवार को पारा 5 डिग्री से कम रहा। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में अभी हल्की बर्फबारी का दौर चल रहा है। बुधवार-गुरुवार को अनंतनाग में बर्फबारी हुई। कश्मीर को जम्मू से जोड़ने वाली मुगल रोड पर कई फीट बर्फ जमी है, इसके कारण यह अभी भी बंद है। अगले दो दिन का मौसम… राज्यों से मौसम की खबरें राजस्थान: 2 दिन में फिर बारिश की संभावना, दिन में हल्की सर्दी, तापमान 4 डिग्री गिरा राजस्थान में मौसम फिर बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले हफ्ते एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। इससे हल्की बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को बादल छाने से सुबह-शाम सर्दी रही। हुई। फतेहपुर में तापमान 5.9 डिग्री और बाड़मेर, चित्तौड़गढ़ में तापमान 31 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: खत्म हो रहा सर्दी का असर, पारा 30°C पार, रात में भी टेम्परेचर बढ़ा प्रदेश में सर्दी का असर खत्म होने लगा है। 15 से ज्यादा शहरों में दिन का टेम्पेरेचर 30 डिग्री पार पहुंच चुका है। अगले 2 दिन तक हल्की सर्दी रहेगी, लेकिन फिर तापमान 2-3 डिग्री बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 16 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहे हैं। पहाड़ों में इनका असर देखने को मिलेगा, लेकिन एमपी में कम रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: 7 शहरों का तापमान -10°C से नीचे, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में धुंध प्रदेश के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। किसी भी जिले में बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं। हल्की धूप से तापमान में भी बढोतरी होगी। ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की सर्दी का असर साफ दिख रहा है। सात शहरों का न्यूनतम तापमान शून्य से माइनस 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। मुनस्यारी में सबसे कम माइनस 26°C रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: 17 फरवरी को होगी बारिश, बांदा लगातार तीसरे दिन रहा सबसे गर्म प्रदेश में सुबह और देर शाम हल्की सर्दी अभी कायम है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 फरवरी के आसपास पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 31.2°C रहा। प्रयागराज में 30.4°C और वाराणसी में 29.9°C तापमान दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: जगदलपुर में पारा 32 डिग्री पार, अगले 7 दिन यही ट्रेंड रहेगा राज्य में पिछले तीन दिनों में राज्य के औसत तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगले सात दिन यही ट्रेंड जारी रहेगा। इसके अलावा मौसम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सबसे ज्यादा तापमान 32.7 डिग्री जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 9.5 डिग्री अंबिकापुर में रहा। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर और पेंड्रा में दिन का तापमान 2 डिग्री ज्यादा रहा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    सेंसेक्स 700 अंक नीचे 82,950 के स्तर पर आया:निफ्टी में भी 220 अंकों की गिरावट, आईटी शेयर सबसे ज्यादा टूटे
    Next Article
    Movie Review: Wuthering Heights - 3.5/5

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment