Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    उत्तराखंड-छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट:हिमाचल में बर्फबारी, राजस्थान-UP में तापमान गिरा; मेघालय में तूफान से 1028 घर क्षतिग्रस्त

    2 days ago

    देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इस वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की संभावना है। राजस्थान में दो दिन तक हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। रात में ठंडक बढ़ने से कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जगह हल्की बारिश और गरज-चमक हुई। शामली जिले में कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। पूर्वी यूपी में भी बौछारें पड़ीं और कुछ इलाकों में आंधी चली। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई और पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को गर्मी के बीच अचानक मौसम बदला और कई जगह बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। गरियाबंद जिले के आमामोरा-ओड पहाड़ी इलाके में घना धुंध छाया रहा। यहां तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। एक दिन पहले जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक झुलस गया था। हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों में लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा और किन्नौर के कई इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। गोंडला में 23.5 सेमी, केलांग में 20 सेमी और मनाली में करीब 5 सेमी बर्फ गिरी। मौसम विभाग ने कुल्लू, मंडी और शिमला में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मेघालय में भी खराब मौसम का असर देखने को मिला। री-भोई जिले में सोमवार रात तेज आंधी और भारी बारिश से 1,028 घर क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों के मुताबिक करीब 5,000 लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान उमलिंग और जिरांग ब्लॉक के गांवों में हुआ। तूफान से फसलों और पशुओं को भी नुकसान पहुंचा, जबकि कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 19 मार्च- हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इन इलाकों में 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में भी कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। 20 मार्च- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकते हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी गरज-चमक, तेज हवाएं 40–50 किमी/घंटा और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। मध्य प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Trump’s Next Decision in War: Whether to Retrieve Iran’s Nuclear Fuel
    Next Article
    Sacked cop gets life term 6 yrs after girl he raped killed self

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment