Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    USA ने नीदरलैंड को टी-20 में पहली बार हराया:93 रन से जीता मैच; साईतेजा मुक्कामल्ला की फिफ्टी, हरमीत सिंह ने 4 विकेट झटके

    1 day ago

    अमेरिका (USA) ने टी-20 वर्ल्ड कप के 21वें मैच में नीदरलैंड को 197 रन का टारगेट दिया है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। अमेरिका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। साईतेजा मुक्कामाला (79 रन) ने फिफ्टी लगाई। जबकि शुभम रंजने 48 रन पर नाबाद रहे। बास डी लीडे ने 3 विकेट झटके। जवाब में नीदरलैंड ने 13.4 ओवर में 9 विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। काइल क्लीन क्रीज पर हैं। शैडली वान शाल्कविक ने आर्यन दत्त (9 रन) को बोल्ड कर दिया। उन्होंने कॉलिन एकरमैन (जीरो) को कैच आउट कराया। मोहम्मद मोहसिन ने लोगन वान बीक (2 रन) और जैक लायन-कैशेट (6 रन) को आउट किया। हरमीत सिंह ने रूलोफ वान डर मर्व (10 रन), कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (20 रन), बास डी लीडे (23 रन) और मैक्स ओ'डाउड (13 रन) के विकेट लिए। माइकल लेविट (3 रन) को नोस्तुश केंजिगे ने आउट किया। मैच का स्कोरकार्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), शायन जहांगीर (विकेटकीपर), साईतेजा मुक्कामल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, नोस्तुश केंजिगे, अली खान। नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैक लायन-कैशेट, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त, रूलोफ वान डर मर्व, काइल क्लीन, फ्रेड क्लासन।
    Click here to Read More
    Previous Article
    CDS चौहान बोले- मौजूदा दुनिया में दोस्त-दुश्मन तय करना मुश्किल:पार्टनरशिप लेन-देन पर निर्भर हुए; भारत को अकेले काम करने के लिए तैयार रहना होगा
    Next Article
    US vs NED, T20 WC: USA beat Netherlands by 93 runs

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment