Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    उपनेता प्रतिपक्ष कटारे के इस्तीफे की सूचना:खड़गे को लिखा- परिवार और क्षेत्र की जनता को समय नहीं दे पा रहा

    9 hours ago

    अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने की सूचना है। कटारे ने इस्तीफा पत्र में लिखा कि परिवार और क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पाने के कारण वे यह जिम्मेदारी छोड़ रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे पत्र में कटारे ने पार्टी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन जिसे चाहे इस पद की जिम्मेदारी दे, वे पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने लिखा कि पार्टी ने उन्हें इस योग्य समझा, इसके लिए वे हमेशा आभारी रहेंगे। वैवाहिक वर्षगांठ के दिन दिया इस्तीफा हेमंत कटारे की आज मैरिज एनिवर्सरी है। इसी बीच उन्होंने इस्तीफा सौंपा। इससे पहले वे शाम करीब 4 बजे तक मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही में मौजूद रहे। 20 हजार से अधिक वोटों से जीते थे हेमंत कटारे भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी से पूर्व मंत्री रहे अरविंद भदौरिया से 20228 वोटों से जीत दर्ज की थी। कटारे पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के बेटे हैं। वे पहली बार अटेर सीट से 2013 में विधायक बने। 2018 का चुनाव हारे। पिता अटेर सीट से 4 बार विधायक और मप्र सरकार में गृह मंत्री रहे हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    'Ponniyin Selvan 2': A.R. Rahman agrees to credit Dagar legacy
    Next Article
    Elliot’s Beach: What happened to Chennai's cleanest public beach

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment