Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    UP के 35,राजस्थान के 10 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:MP में तापमान 40°C से ज्यादा; उत्तराखंड में बारिश का यलो और ऑरेंज अलर्ट

    11 hours ago

    भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में भी ऐसी ही चेतवानी जारी की गई है। विभाग के मुताबिक अगरे 3-4 दिन मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं। इधर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यूपी के पूर्वी क्षेत्र में ओले गिरने के भी आसार हैं। इससे पहले इन राज्यों में हीटवेव के कारण तापमान 40°C तक पहुंच गया था। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी पिछले कई दिनों से लगातार बारिश का मौसम जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि यहां अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी लेकिन कुछ दिनों बाद गर्मी में बढ़ोतरी देखी जाएगी। क्या होता है पश्चिमी विक्षोभ… पश्चिमी विक्षोभ मौसम की एक ऐसा सिस्टम है जो भारत के उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बारिश, बर्फबारी और ठंडी हवाएं लेकर आता है। इसे अंग्रेजी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कहा जाता है। यह हवा और बादलों का एक समूह होता है जो पश्चिम दिशा से (यूरोप, भूमध्य सागर क्षेत्र से) चलकर अफगानिस्तान-पाकिस्तान होते हुए भारत तक आता है। जब यह भारत पहुंचता है, तो उत्तर भारत में बारिश और हिमालय में बर्फबारी करवाता है। उदाहरण से समझें… मान लीजिए आसमान में बादलों का एक झुंड पश्चिम से चलता हुआ आता है। जैसे ही यह जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों से टकराता है, पहाड़ों में बर्फबारी होती है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। कब ज्यादा सक्रिय होता है… अगले 2 दिन मौसम का हाल… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में तेज गर्मी से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा, तापमान 40.4°C पहुंचा मध्य प्रदेश में दिन का तापमान 40.4°C तक पहुंच गया है, नर्मदापुरम में पारा लगातार 40°C पार पहुंच रहा है। यहां हीटवेव का असर भी देखने को मिल रहा है। तेज गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: राज्य के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवा भी चल सकती है, बांदा में 40°C से ज्यादा तापमान उत्तर प्रदेश में अचानक मौसम बदल गया है। शनिवार सुबह गाजियाबाद-नोएडा में बारिश हुई। जबकि लखनऊ तेज हवाएं चली। मौसम विभाग ने आज 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बदले मौसम के कारण दिन के तापमान में 2°C-4°C और रात के तापमान में 3°C-5°C की गिरावट आ सकती है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य के 10 जिलों में आंधी और बारिश का का अलर्ट, 18 मार्च से फिर बदलेगा मौसम उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण राजस्थान के 10 जिलों में आज आंधी-बारिश का असर रहेगा। जयपुर में शुक्रवार रात तेज बारिश भी हुई। 18 मार्च को भी ओले भी गिर सकते हैं। कोटा, जोधपुर, जयपुर समेत कई जिलों के दिन के तापमान में 3°C तक गिरावट हुई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के 5 जिलों में ऑरेंज और 7 में बारिश का यलो अलर्ट, ओले गिरने की आशंका उत्तरखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। साथ ही इन इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। इसके अलावा हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Iran Says "No Problem" With Mojtaba Khamenei After Trump Claims He Is "Damaged"
    Next Article
    Trump Urges Allies To Send Warships To Keep Strait Of Hormuz 'Open And Safe' Amid Iran Blockade

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment