Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    UAE से LPG लेकर भारत आ रहे दो जहाज:होर्मुज को पार करना शुरू किया, ईरान की मंजूरी से सुरक्षित रूट का इस्तेमाल कर रहे

    19 hours ago

    भारत में LPG संकट के बीच भारतीय झंडे वाले दो बड़े गैस टैंकर होर्मुज स्ट्रेट पार कर रहे हैं। शिप-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, जग वसंत और पाइन गैस नाम के ये टैंकर UAE से निकलकर ईरान के तट के पास से गुजरते हुए आगे बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये जहाज ईरान की मंजूरी से एक सुरक्षित रूट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो उसके समुद्री तट के करीब है। गौरतलब है कि होर्मुज स्ट्रेट लगभग बंद जैसी स्थिति में है और हाल के दिनों में बहुत कम जहाज यहां से गुजर पाए हैं। इससे पहले भी दो भारतीय टैंकर इसी रास्ते से सुरक्षित पार कर चुके हैं, जिनमें से एक को ईरानी नौसेना ने एस्कॉर्ट भी किया था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल ‘मैरिटाइम डिप्लोमेसी’ के तौर पर कर रहा है और चुनिंदा देशों को ही सुरक्षित रास्ता दे रहा है। दावा- सीजफायर के लिए ईरान की 3 और शर्तें ईरान ने सीजफायर के लिए 3 नई शर्तें रखीं हैं। ईरान के एक बड़े अधिकारी ने लेबनानी मीडिया अल मयादीन से रविवार को कहा कि उनका देश पहले से तय योजना के हिसाब से काम कर रहा है। ईरान की तीन नई शर्त- जबकि इससे पहले ईरान कहा था कि सीजफायर के लिए भविष्य में दोबारा युद्ध न होने की गारंटी दी जाए, नुकसान का मुआवजा दिया जाए और पूरे क्षेत्र में चल रहे युद्ध खत्म किए जाएं। ईरानी अधिकारी का कहना है कि उनका देश तब तक कार्रवाई जारी रखेगा, जब तक दुश्मनों को सबक नहीं सिखा देता। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Struggling To Sleep? Try These 5 Ayurvedic Cooling Drinks Before Bed
    Next Article
    Plane collides with firefighting truck at New York City's LaGuardia airport • FRANCE 24 English

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment