Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    UAE ने कनाडा को 5 विकेट से हराया:आर्यांश शर्मा और सोहैब खान की फिफ्टी, जुनैद सिद्दीकी को 5 विकेट

    23 hours ago

    UAE ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 20वें मैच में कनाडा को 5 विकेट से हराया। टीम ने ग्रुप डी में पहली जीत हासिल की है। इसी के साथ अमीरात की टीम तीसरे नंबर पर आ गई है। दिल्ली में कनाडा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। कनाडा ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में UAE ने 151 रन का टारगेट 19.4 ओवर में 5 विकेट पर चेज कर लिया। अर्यांश शर्मा ने नाबाद 74 और सोहैब खान ने 51 रन बनाए। साद बिन जफर ने 3 विकेट झटके। हर्ष ठाकेर (50 रन) ने फिफ्टी लगाई। नवनीत धालीवाल ने 34 और श्रेयस मोव्वा ने 21 रन का योगदान दिया। कनाडा की ओर से जुनैद सिद्दीकी ने 5 विकेट झटके। एक विकेट मुहम्मद जवादुल्लाह को मिला। मैच का स्कोरबोर्ड प्लेइंग-11 UAE: मुहम्मद वसीम (कप्तान), आर्यांश शर्मा, आलीशान शराफू, मयंक कुमार, शोएब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह। कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, हर्ष ठाकेर, साद बिन जफर, श्रेयस मोव्वा, जसकरन सिंह, दिलोन हेलीगर, कलीम सना, अंश पटेल।
    Click here to Read More
    Previous Article
    7 दिन बाद बेऊर जेल से बाहर निकले पप्पू यादव:बोले- मुझे सच बोलने की सजा मिली; न्याय-इंसाफ के लिए लड़ता रहूंगा
    Next Article
    U.S. Transfers Thousands of ISIS Prisoners to Iraq From Syria

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment