Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    U-19 वर्ल्डकप सेमीफाइनल- वैभव सूर्यवंशी 68 रन बनाकर आउट:2 जीवनदान के बाद कैच आउट हुए, भारत 98/1; अफगानिस्तान ने 311 रन का टारगेट दिया

    1 month ago

    अफगानिस्तान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को जीत के लिए 311 रन का टारगेट दिया है। जवाब में भारतीय टीम ने 10 ओवर में एक विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। आरोन जॉर्ज और आयुष म्हात्रे क्रीज पर है। वैभव सूर्यवंशी 33 बॉल पर 68 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नूरिस्तानी उमरजई ने उस्मान सादात के हाथों कैच कराया। इसी के साथ ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक हुई। इससे पहले वैभव के दो कैच छूटे। अफगानी टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 310 रन बनाए। फैजल शिनोजादा (110 रन) और उजैरुल्लाह नियाजई (नाबाद 101 रन) ने शतकीय पारियां खेलीं। दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट झटके। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन। अफगानिस्तान: महबूब खान (कप्तान), उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैजल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, खातिर स्टानिकजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई और वहीदुल्लाह जादरान।
    Click here to Read More
    Previous Article
    IND vs SA T20 WC Warm Up: Samson under spotlight in World Cup warm-up
    Next Article
    'Mismatched' 4 first look: 'one last cold coffee'

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment