Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    धुरंधर वर्ल्डवाइड 500 स्क्रीन्स पर री-रिलीज हुई:19 मार्च को आएगी धुरंधर-2, नया गाना आरी-आरी भी रिलीज

    14 hours ago

    19 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 से पहले 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ को एकबार फिर वर्ल्ड वाइड रिलीज किया जा रहा है। जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज मिलकर इसे भारत सहित विदेशों में भी बड़े स्तर पर रिलीज कर रहे हैं। फिल्म का पहला भाग आज यानी 12 मार्च से भारत की 250 स्क्रीन्स पर दोबारा दिखाया जा रहा है। वहीं, 13 मार्च से इसे विदेशों में 250 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। यानी कुल 500 स्क्रीन्स पर दर्शक एक बार फिर धुरंधर का रोमांच महसूस कर सकेंगे। यह फैसला इसलिए किया गया है ताकि 19 मार्च को सीक्वल देखने से पहले फैंस पुरानी कहानी को बड़े पर्दे पर देख सकें। सीक्वल की हाइप बनाने के लिए री-रिलीज फिल्म को धुरंधर 2 की हाइप बनाने के लिए दोबारा रिलीज की जा रहा है। इस स्ट्रैटेजी का मकसद नए पार्ट के लिए एडवांस बुकिंग में उछाल लाना होता है। भारत में कई फिल्में सीक्वल आने से पहले री-रिलीज की जा चुकी हैं। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनिया भर में करीब ₹1,303 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹1,005.85 करोड़ रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग ₹836.95 करोड़ हुआ। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बन गई है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब ₹299.5 करोड़ का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने ₹193.06 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई है। 5 भाषाओं में रिलीज होगी धुरंधर 2 ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स इसे हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज कर रहे हैं। रिलीज का समय काफी खास है, क्योंकि इसी दौरान गुड़ी पड़वा, उगादि और ईद जैसे बड़े त्यौहार आ रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि लंबी छुट्टियों का फायदा फिल्म के कलेक्शन को मिलेगा।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Tigress Gives Birth To 3 Cubs In Sariska Reserve, Total Population Now 53
    Next Article
    Mahakumbh Viral Girl Monalisa Marriage: बोली- घरवाले बुआ के लड़के से शादी कराना चाहते थे|viral girl

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment