Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    धुरंधर 2 ने दुनिया भर में ₹500 करोड़ कमाए:तीसरे दिन ₹113 करोड़ की कमाई की, जवान-बाहुबली 2 और दंगल को पीछे छोड़ा

    15 hours ago

    फिल्म धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर 2 ने रिलीज के तीसरे दिन भी शानदार कमाई दर्ज की है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक,, फिल्म ने तीसरे दिन भारत में 113 करोड़ रुपए नेट कलेक्शन किया। तीन दिनों (प्रीव्यू सहित) में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है। फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस 96.50 करोड़ रुपए के आसपास है और कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 501.04 करोड़ रुपए हो चुका है। फिल्म ने विदेशों में लगभग 96.50 करोड़ रुपए कमाए हैं, जिसके चलते दुनियाभर में फिल्म का कुल कलेक्शन 501.04 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। भारत में तीन दिन का नेट कलेक्शन: पेड प्रीव्यू शो (बुधवार): 43 करोड़ रुपए गुरुवार: 102.55 करोड़ रुपए शुक्रवार: 80.72 करोड़ रुपए शनिवार: 113 करोड़ रुपए कुल: 339.27 करोड़ रुपए तीसरे दिन 20,917 शोज में फिल्म की 81.6% ऑक्यूपेंसी रही। हिंदी वर्जन ने 105 करोड़ के साथ सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 5 करोड़ और तमिल में 2.95 करोड़ का कलेक्शन हुआ। धुरंधर 2 ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 7 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आदित्य धर की फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में 339.27 करोड़ रुपए कमाए, जिसमें से हिंदी वर्जन ने 105 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. अगर तुलना करें तो इसके पहले पार्ट 'धुरंधर' ने तीसरे दिन सिर्फ 51.60 करोड़ रुपए कमाए थे। जबकि अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2 ने भले ही तीसरे दिन 142.59 करोड़ रुपए कमाए हों, लेकिन पहले शनिवार को हिंदी में इसकी कमाई सिर्फ 88.20 करोड़ रुपए रही थी। इसके अलावा कई बड़ी फिल्मों के आंकड़े भी पीछे रह गए। आमिर खान की 'दंगल' ने पहले शनिवार को हिंदी में 33.93 करोड़ रुपए, यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' ने 42.90 करोड़ रुपए, शाहरुख खान की 'जवान' ने 82.46 करोड़ रुपए और प्रभास की 'बाहुबली 2' ने तीसरे दिन 46.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। जबकी RRR ने 31.50 करोड़ रूपए की कमाई की थी बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन भी हैं। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनिया भर में करीब ₹1,307 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹1,005.85 करोड़ रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग ₹840 करोड़ हुआ। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बन गई। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब ₹299.5 करोड़ का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने ₹193.06 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई। ……..……..……..…….. धुरंधर 2 से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… धुरंधर 2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस: नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    कुरुक्षेत्र के तीन युवक उज्बेकिस्तान में किडनैप:बंधक बनाकर रखा, टॉर्चर किया; 45 लाख की फिरौती लेकर छोड़े, एजेंट ने भेजना था स्पेन
    Next Article
    UAE weather today: Rain likely in Fujairah and RAK; Temperatures hover around 30°C in Dubai

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment