Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    धुरंधर 2 का 7 दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1006.50 करोड़:सबसे तेज ₹1000 करोड़ कमाने के मामले में पुष्पा 2 की बराबरी की

    9 hours ago

    रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार को भारत में 47.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 1006.50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म ने 7 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। हालांकि 7 दिनों में कुल कमाई के मामले में पुष्पा 2 आगे है, जिसने 1,011.65 करोड़ रुपए कमाए थे। धुरंधर 2 का भारत में कुल नेट कलेक्शन 623.42 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 744.58 करोड़ रुपए हो गया है। बता दें कि ग्रॉस कलेक्शन टिकट से हुई कुल कमाई होती है, जबकि नेट कलेक्शन टैक्स के बाद बची कमाई होती है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 261.92 करोड़ रुपए की कमाई की है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1006.50 करोड़ रुपए पहुंच गया। भारत में 7 दिनों का नेट कलेक्शन पहला हफ्ता पेड प्रीव्यू शो: ₹43.00 करोड़ (गुरुवार): ₹102.55 करोड़ (शुक्रवार): ₹80.72 करोड़ (शनिवार): ₹113.00 करोड़ (रविवार): ₹114.85 करोड़ दूसरा हफ्ता (सोमवार): ₹65.00 करोड़ (मंगलवार): ₹56.55 करोड़ (बुधवार): ₹47.70 करोड़ कुल (7 दिन): ₹623.42 करोड़ सातवें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 44.00 करोड़ रुपए की सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 2.50 करोड़ रुपए, तमिल में 0.85 करोड़ रुपए, कन्नड़ में 20 लाख रुपए और मलयालम में 15 लाख रुपए का कलेक्शन हुआ। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। वहीं, 894.49 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ही यह हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई। ……..……..……..…….. धुरंधर 2 से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… धुरंधर 2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस: नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Prithvi Shaw seeks redemption: ‘Humans make mistakes but that’s history’
    Next Article
    Meta To Layoff Nearly Thousand Employees Amid Record AI Spending: Report

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment