Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    धनुष संग शादी की अफवाह पर बोलीं मृणाल ठाकुर:अफवाहें खबर नहीं होतीं, मुझे  प्रेग्नेंट बता दिया जाता है, सोशल मीडिया पर दिखाता सब सच नहीं

    12 hours ago

    साउथ स्टार धनुष के साथ शादी की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में मृणाल ने साफ कहा कि सोशल मीडिया और खबरों में चल रही चर्चाओं से अब उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन पहले इन बातों का असर होता था। मृणाल ने कहा, “यह अंदर की दुनिया है और बाहर की दुनिया का अपना एक अलग परसेप्शन होता है। कभी मुझे पता चलता है कि मेरी शादी होने वाली है, कभी सुनने को मिलता है कि यह होने वाला है, वह होने वाला है। मैं खुद इन बातों से वाकिफ नहीं होती थी। पहले इन सबसे बहुत फर्क पड़ता था, लेकिन अब मैं इन पर हंसती हूं।” उन्होंने आगे कहा कि अगर उन्हें अपनी निजी जिंदगी या किसी खास बात की जानकारी देनी होगी, तो वह खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साझा करेंगी। मृणाल ठाकुर ने कहा- “अफवाहें खबर नहीं होतीं। एक पत्रकार के रूप में यह जिम्मेदारी बनती है कि किसी भी खबर को प्रकाशित करने से पहले मुझसे या मेरी टीम से पुष्टि की जाए।” मृणाल ने बताया कि पहले उनकी कोई पीआर टीम नहीं थी, लेकिन बार-बार फैल रही गलतफहमियों और अफवाहों के कारण उन्हें पीआर टीम रखनी पड़ी। फिल्मों को लेकर भी फैलती हैं अफवाहें एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि कई फिल्मों से उनका नाम जोड़ दिया जाता है, जबकि उन्हें उन प्रोजेक्ट्स के लिए संपर्क तक नहीं किया गया होता। बाद में खबरें आती हैं कि मैंने ज्यादा फीस मांग ली, इसलिए फिल्म नहीं की। मृणाल ठाकुर ने सवाल उठाते हुए कहा- ‘’ये बातचीत कहां हो रही है? क्यों हो रही है? किसी कलाकार की छवि खराब क्यों की जा रही है? जब कोई तथाकथित प्रामाणिक अफवाह चल रही हो, तो क्या एक बार संबंधित कलाकार से पूछ लेना जरूरी नहीं समझा जाता?” ‘बेबी बंप’ को लेकर भी बनी खबरें मृणाल ने वायरल खबरों और भ्रामक शीर्षकों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “अगर मैं किसी फिल्म में प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभा रही हूं और बेबी बंप के साथ बाहर नजर आती हूं, तो क्या इसका मतलब यह है कि मैं सचमुच प्रेग्नेंट हूं? ऐसी खबरें बना दी जाती हैं।” उनका कहना है कि आजकल सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाएं भी खबरों की तरह प्रकाशित हो रही हैं, जो चिंता का विषय है। मुझे मेरे काम से जाना जाए मृणाल ने कहा, “मैं चाहती हूं कि ध्यान मेरे काम पर हो। मैं किसी और का नाम लेकर आगे बढ़ने में विश्वास नहीं करती। यह मैं नहीं हूं।” उन्होंने बातचीत के अंत में यह भी कहा कि फिल्म और किरदारों पर चर्चा होना ज्यादा जरूरी है, क्योंकि सोशल मीडिया पर जो दिखता है, वह हमेशा सच नहीं होता। धनुष संग शादी की अफवाहों के बीच मृणाल का यह बयान साफ करता है कि वह अपनी निजी जिंदगी से ज्यादा अपने काम के जरिए पहचानी जाना चाहती हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:चीन में सड़क धंसी, 20 मीटर चौड़ा गड्ढा बना, पाइपलाइन फटने से हादसा
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- इटली ने 10 ओवर में 97 रन बनाए:मोस्का ब्रदर्स के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप, नेपाल ने 124 रन का टारगेट दिया

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment