Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दावा- ईरानी हमले में अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को नुकसान:इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई; ईरान के ऊपर मिशन के दौरान हमला; पायलट सुरक्षित

    3 days ago

    ईरान के हमले में एक अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को नुकसान पहुंचने की खबर है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक हमले के बाद जेट को मिडिल ईस्ट के एक अमेरिकी एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि यह स्टेल्थ फाइटर जेट ईरान के ऊपर एक कॉम्बैट मिशन पर था, तभी उस पर हमला हुआ। हालांकि विमान सुरक्षित उतार लिया गया और पायलट पूरी तरह सुरक्षित है। इस घटना की जांच की जा रही है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कथित तौर पर अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को ईरान के ऊपर निशाना बनाते हुए दिखाया गया है। हालांकि इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। रिपोर्ट के अनुसार, यह पहली बार हो सकता है जब इस जंग के दौरान ईरान ने किसी अमेरिकी सैन्य विमान को निशाना बनाया हो। F-35 दुनिया के सबसे एडवांस लड़ाकू विमानों में गिना जाता है और इसकी कीमत 100 मिलियन डॉलर से अधिक होती है। IRGC ने F-35 पर हमले का वीडियो जारी किया… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    U.K. Advisers Help U.S. Develop Options to Reopen Strait of Hormuz
    Next Article
    पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ी:वनडे में कप्तानी करते रहेंगे, जून में भारत सीरीज खेलेगी टीम

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment