Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    देशभर में होलिका दहन, उज्जैन में महाकाल की विशेष आरती:भोपाल में CM यादव ने होली जलाई; मुंबई में लव-जिहाद की थीम पर होलिका दहन

    9 hours ago

    देशभर में आज होलिका दहन किया जा रहा है। दिल्ली, मुंबई, कई शहरों में पूजा के बाद होलिका दहन किया गया। मध्य प्रदेश में उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में शाम को विशेष आरती की गई। वहीं भोपाल में सीएम मोहन यादव ने अपनी पत्नी और अहमदाबाद में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने होली जलाई। ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में होली पर्व डोला पूर्णिमा के रूप में मनाया जा रहा है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा ‘सुना भेषा’ (स्वर्ण वेश) में दर्शन देंगे। भगवान श्री भुज, श्री पयर, रत्न कीरट, रत्न मुकुट, कंठी, बाहुटी जैसे 138 प्रकार के सोने के जेवर पहनेंगे। इनका वजन 200 किलो से अधिक होता है। मंगलवार को ग्रहण काल दोपहर 3:20 से शाम 6:47 बजे तक है। इसके चलते सुना भेषा रात 8 से 9 बजे के बीच होगा। देशभर में होलिका दहन की 3 तस्वीरें… डोला मंडप में बैठाकर लगाएंगे गुलाल जगन्नाथ संस्कृति प्रचारक पंडित पद्मनाभ त्रिपाठी शर्मा ने बताया कि यह महाप्रभु की 12 बड़ी यात्राओं में से एक है। पूरे देश में डोला के दौरान राधा-कृष्ण की पूजा की जाती है, लेकिन यहां डोला गोबिंद, भूदेवी और श्रीदेवी की पूजा की जाती है। भगवान को विशेष डोला मंडप में बैठाकर गुलाल लगाया जाता है। होली से जुड़ी तस्वीरें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    PV Sindhu pulls out of All England amid rising tensions in Middle East
    Next Article
    Dissuasion nucléaire: le discours d'Emmanuel Macron en intégralité

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment