Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    देश की सबसे अनूठी ऑटोमैटिक तकनीक वाली पहली पार्किंग:हैदराबाद के नामपल्ली में है ये पार्किंग, 10 मंजिलों में 250 कारें और 200 दोपहिया वाहन खड़े हो सकते हैं

    9 hours ago

    पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए हैदराबाद के नामपल्ली में देश की पहली पूर्णतः ऑटोमैटिक पार्किंग शुरू की गई है। 10 मंजिलों में 250 कारें और 200 दोपहिया वाहन यहां खड़े हो सकते हैं। कार का शुल्क 30 रुपए और दोपहिया का 10 रुपए प्रति घंटा है। यह दुनिया की पांचवीं और भारत की पहली अनअटेंडेड (बिना स्टाफ) पार्किंग है। इसी साल जनवरी में शुरू हुई है। इसकी लागत 200 करोड़ रुपए आई है। पार्क करने में एक मिनट से भी कम, वापस लाने में 2 मिनट - पार्किंग सिस्टम में पहुंचते ही क्यूआर कोड वाला स्मार्ट कार्ड दिया जाता है। गाड़ी टर्नटेबल पर हैंडब्रेक लगाकर रखनी होती है। बाकी काम (गाड़ी घुमाना, लिफ्ट करना, सही स्लॉट में फिट करना) रोबोटिक और सेंसर से होता है। मानव दखल की जरूरत नहीं होती। - वाहन वापस लेने के लिए कार्ड स्वाइप करते ही सिस्टम पार्किंग प्लेटफॉर्म से कार वापस ले आता है। पार्क करने में एक मिनट से कम और वापस लाने में 2 मिनट लगते हैं। - दिल्ली, मुंबई में मौजूद सिस्टम ‘पैलेट्स’ (प्लेटफॉर्म) का उपयोग करते हैं। हैदराबाद का यह सिस्टम जर्मनी की पैलिस तकनीक पर आधारित है, जो बिना पैलेट के सीधे पहियों को पकड़कर कार पार्क करता है। यह तकनीक भारत में पहली बार इस्तेमाल हुई है। यह गाड़ी के आकार के अनुसार पार्क करता है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    NEWS TRACK: Trump Raises Global Tariff to 15%, Cites Decades of Unfair Trade Practices Worldwide Now
    Next Article
    Lashkar-Linked Terror Module Busted, 8 Arrested For Plotting Attack In India

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment