Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दिल्ली पुलिस पर चिड़गांव में FIR:यूथ कांग्रेस वर्कर की गिरफ्तारी पर बवाल, शोघी में दोबारा रोकी गई पुलिस, दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा

    23 hours ago

    इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस के 3 वर्करों को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर देश की राजधानी ले जा रही दिल्ली पुलिस को शिमला पुलिस ने देर शाम शोघी में दोबारा रोका। शिमला पुलिस ने शोघी में काफी देर तक दिल्ली पुलिस से पूछताछ की और काफी देर तक शोघी में हंगामा चलता रहा। वहीं शिमला पुलिस ने रोहड़ू के चिड़गांव पुलिस थाना में दिल्ली पुलिस पर FIR दर्ज कर ली है। इससे पहले, जिला कोर्ट चक्कर में दोनों राज्यों की पुलिस के बीच लंबी बातचीत के बाद शिमला पुलिस ने तीनों यूथ कांग्रेस वर्करों को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया था। मगर जिला कोर्ट से लगभग 6-7 किलोमीटर दूर शोघी में दोबारा रोक दिया गया। शिमला और दिल्ली पुलिस के बीच आज दिनभर इसी तरह का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सिलसिलेवार पढ़े कैसे शुरू हुआ विवाद.. दो राज्यों की पुलिस आमने-सामने हिमाचल ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अवैध बताकर यह एक्शन लिया है, क्योंकि प्रदेश पुलिस को तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं दी गई। इससे हिमाचल और दिल्ली की पुलिस आमने-सामने आ गई है। वहीं इस मामले में हिमाचल पुलिस ने अपने मुंह सिल कर रखे। रोहड़ू में एक होटल में ठहरे थे दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के तीन युवकों अरबाज, सौरव और सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को एक लोकल युवा कांग्रेस नेता ने रोहड़ू में एक निजी होटल में कमरा बुक करके ठहराया था। आज सुबह दिल्ली पुलिस ने इन लड़कों गिरफ्तार किया और होटल से रजिस्टर भी साथ ले गई, जिसमे बुकिंग की गई थी। मगर दिल्ली पुलिस को तीन जगह नाका लगाकर रोक दिया गया। AI समिट में प्रदर्शन मामले में कार्रवाई बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई AI समिट 2026 के दौरान टी-शर्ट उतारकर दिल्ली में प्रदर्शन मामले में की है। सूत्र बताते हैं कि जिन इंडियन यूथ कांग्रेस के अरबाज, सौरव और सिदार्थ को गिरफ्तार किया गया है, वह हिमाचल के नहीं और दूसरे राज्यों के है। आरोप है कि तीनों प्रदर्शन में शामिल थे। बताया जा रहा है कि वह छुपने के लिए शिमला के रोहड़ू पहुंचे थे। इससे पहले दिल्ली पुलिस तड़के सुबह तीन गाड़ियों में रोहड़ू पहुंची थी। रोहड़ू में ठहरे थे युवा कांग्रेस वर्कर AI समिट के दौरान शर्टलैस प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रोहडू के मांदली में एक रेस्ट हाउस में ठहरे थे। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली पुलिस रेस्ट हाउस से रजिस्टर साथ ले गई है और यह जांच की जा रही है कि रेस्ट हाउस किसके नाम से बुक हुए थे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    KTR demands strict punishment in Kummera child death case
    Next Article
    T20 WC, Super 8: Rachin Ravindra strikes twice as Sri Lanka wobble in chase

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment