Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दिल्ली पुलिस ने शिमला से 3 कांग्रेस वर्कर किए गिरफ्तार:हिमाचल पुलिस ने कार्रवाई को अवैध बताकर छुड़ाया, कोर्ट में सुनवाई के बाद ले गई

    12 hours ago

    दिल्ली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस के 3 वर्करों को बुधवार सुबह शिमला के रोहड़ू से गिरफ्तार किया। पुलिस इन्हें लेकर दिल्ली जा रही थी। हिमाचल पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो दिल्ली पुलिस को शिमला, शोघी और धर्मपुर में 3 अलग-अलग जगह रोका गया। इसके बाद, शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए तीनों युवा कांग्रेस वर्करों को छुड़ाया। शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस जवानों की आइडेंटिटी जांची और गिरफ्तार किए गए तीनों वर्करों को जिला कोर्ट चक्कर लेकर आई। बुधवार शाम करीब पौने 5 बजे इन्हें जिला कोर्ट चक्कर में पेश किया गया और पौने 7 बजे भी सुनवाई चलती रही। शिमला पुलिस ने कोर्ट को बताया कि बिना सूचना के ही दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान दिल्ली और शिमला पुलिस ने आपस में समझौता हुआ। इसके बाद दिल्ली पुलिस इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस के 3 वर्करों को लेकर दिल्ली रवाना हुई। इससे पहले शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस की एक गाड़ी को आईएसबीटी शिमला, दूसरी गाड़ी को शोघी और दो अन्य गाड़ियों को धर्मपुर में रोका। इन 4 गाड़ियों में दिल्ली पुलिस के लगभग 18 जवान और 3 यूथ कांग्रेस वर्कर सवार थे। दो राज्यों की पुलिस आमने-सामने हिमाचल ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अवैध बताकर यह एक्शन लिया है, क्योंकि प्रदेश पुलिस को 3 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं दी गई। इससे हिमाचल और दिल्ली की पुलिस आमने-सामने आ गई है। इस मामले में हिमाचल पुलिस ने अपने मुंह सिल कर रखे। AI समिट में प्रदर्शन मामले में कार्रवाई सूत्रों के अनुसार- दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई AI समिट 2026 के दौरान टी-शर्ट उतारकर दिल्ली में प्रदर्शन मामले में की है। सूत्र बताते हैं कि जिन इंडियन यूथ कांग्रेस के अरबाज, सौरव और सिदार्थ को गिरफ्तार किया गया है, वह हिमाचल के नहीं और दूसरे राज्यों के है। आरोप है कि तीनों प्रदर्शन में शामिल थे। बताया जा रहा है कि वह छुपने के लिए शिमला के रोहड़ू पहुंचे थे। इससे पहले दिल्ली पुलिस तड़के सुबह 3 गाड़ियों में रोहड़ू पहुंची थी। रोहड़ू में ठहरे थे युवा कांग्रेस वर्कर AI समिट के दौरान शर्टलैस प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रोहडू के मांदली में एक रेस्ट हाउस में ठहरे थे। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली पुलिस रेस्ट हाउस से रजिस्टर साथ ले गई है और यह जांच की जा रही है कि रेस्ट हाउस किसके नाम से बुक हुए थे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Malicious NuGet Packages Stole ASP.NET Data; npm Package Dropped Malware
    Next Article
    ED ने अनिल अंबानी का 17 मंजिला घर जब्त किया:कीमत ₹3716 करोड़; बिजनेसमैन की 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment