Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दिल्ली पुलिस ने शिमला से 3 कांग्रेस वर्कर किए गिरफ्तार:हिमाचल ने कार्रवाई को अवैध बताकर छुड़ाया, कोर्ट में चल रही सुनवाई

    11 hours ago

    दिल्ली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से तीन इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस वर्कर को बुधवार सुबह शिमला के रोहड़ू से गिरफ्तार किया। पुलिस इन्हें लेकर दिल्ली जा रही थी। हिमाचल पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो दिल्ली पुलिस को शिमला, शोघी और धर्मपुर में तीन अलग अलग जगह रोका गया। इसके बाद, शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए तीनों युवा कांग्रेस वर्करों को छुड़ाया। शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस जवानों की आइडेंटिटी जांची और गिरफ्तार किए गए तीनों लड़कों को जिला कोर्ट चक्कर लेकर आई। बुधवार शाम करीब पौने 5 बजे इन्हें जिला कोर्ट चक्कर में पेश किया गया और पौने 7 बजे भी सुनवाई चलती रही। जिला कोर्ट शिमला और दिल्ली पुलिस दोनों का पक्ष जान रही है। इससे पहले शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस की एक गाड़ी को आईएसबीटी शिमला, दूसरी गाड़ी को शोघी और दो अन्य गाड़ियों को धर्मपुर में रोका। इन चार गाड़ियों में दिल्ली पुलिस के लगभग 18 जवान और तीन यूथ कांग्रेस वर्कर सवार थे। शिमला पुलिस अब गिरफ्तार किए गए तीन कांग्रेस वर्कर समेत दिल्ली पुलिस के सभी जवान को कोर्ट चक्कर लेकर आई है, जहां सुनवाई चल रही है। दो राज्यों की पुलिस आमने-सामने हिमाचल ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अवैध बताकर यह एक्शन लिया है, क्योंकि प्रदेश पुलिस को तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं दी गई। इससे हिमाचल और दिल्ली की पुलिस आमने-सामने आ गई है। इस मामले में हिमाचल पुलिस ने अपने मुंह सिल दिए है। SP-DGP तक इस मामले में बोलने को तैयार नहीं है। AI समिट में प्रदर्शन मामले में कार्रवाई सूत्रों के अनुसार- दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई AI समिट 2026 के दौरान टी-शर्ट उतारकर दिल्ली में प्रदर्शन मामले में की है। सूत्र बताते हैं कि जिन इंडियन यूथ कांग्रेस के अरबाज, सौरव और सिदार्थ को गिरफ्तार किया गया है, वह हिमाचल के नहीं और दूसरे राज्यों के है। आरोप है कि तीनों प्रदर्शन में शामिल थे। बताया जा रहा है कि वह छुपने के लिए शिमला के रोहड़ू पहुंचे थे। इससे पहले दिल्ली पुलिस तड़के सुबह तीन गाड़ियों में रोहड़ू पहुंची थी। रोहड़ू में ठहरे थे युवा कांग्रेस वर्कर AI समिट के दौरान शर्टलैस प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रोहडू के मांदली में एक रेस्ट हाउस में ठहरे थे। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली पुलिस रेस्ट हाउस से रजिस्टर साथ ले गई है और यह जांच की जा रही है कि रेस्ट हाउस किसके नाम से बुक हुए थे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Javed Akhtar hails Taapsee Pannu starrer Assi’
    Next Article
    🔴Sri Lanka vs New Zealand 46th T20 Live Match Today | SL vs NZ Live Score & Commentary | SL win Toss

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment