Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दिल्ली पुलिस को फिर रोका गया:यूथ कांग्रेस वर्कर को गिरफ्तार कर ले जा रही थी, दिन से चल रहा हाई वोल्टेड ड्रामा

    13 hours ago

    इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस के 3 वर्करों को हिमाचल से गिरफ्तार कर देश की राजधानी ले जा रही दिल्ली पुलिस को शिमला पुलिस ने देर शाम एक बार फिर से शोघी में रोका। शिमला पुलिस अब सादे लिबास में दिल्ली पुलिस जवानों से पूछताछ कर रही है। इससे पहले जिला कोर्ट चक्कर में दोनों राज्यों की पुलिस के बीच लंबी बातचीत के बाद शिमला पुलिस ने तीनों यूथ कांग्रेस वर्कर दिल्ली पुलिस के हवाले किए थे। जिला कोर्ट चक्कर से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर शोघी में दोबारा से दिल्ली पुलिस को रोक दिया गया। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस के 3 वर्करों को बुधवार सुबह शिमला के रोहड़ू से गिरफ्तार किया। पुलिस इन्हें लेकर दिल्ली जा रही थी, तभी हिमाचल पुलिस को इसकी भनक लगी। इसके बाद शिमला पुलिस ने 3 अलग-अलग जगह नाका लगाकर दिल्ली पुलिस को रोका और इनकी आइडेंटिटी जांची गई। शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीनों युवा कांग्रेस वर्करों को छुड़ाया और इन्हें साथ लेकर जिला कोर्ट चक्कर पहुंची। बुधवार शाम करीब पौने 5 बजे इन्हें जिला कोर्ट चक्कर में पेश किया गया और 6 बजे तक सुनवाई चलती रही। शाम करीब 7.25 बजे शिमला पुलिस ने गिरफ्तार यूथ कांग्रेस वर्करों को दिल्ली पुलिस के हवाले किया। इसके बाद पुलिस इन्हें लेकर दिल्ली जा रही थी। तभी शोघी के पास फिर से दिल्ली पुलिस को रोक दिया गया। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को बताया गलत शिमला पुलिस ने कोर्ट को बताया कि बिना सूचना के ही दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस दौरान जिला कोर्ट में ही दिल्ली और शिमला पुलिस ने आपस में लंबी बातचीत हुई। तब जाकर शिमला पुलिस ने तीनों कांग्रेस वर्करों को दिल्ली पुलिस को सुपुर्द किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस वर्कर अपने मुंह छिपाते हुए नजर आए। शिमला में दो गाड़ी, सोलन में दो गाड़ी रोकी इससे पहले, दिन के वक्त गिरफ्तार किए गए यूथ कांग्रेस वर्करों को दिल्ली लेकर जा रही पुलिस एक गाड़ी को आईएसबीटी शिमला, दूसरी गाड़ी को शोघी और दो अन्य गाड़ियों को सोलन धर्मपुर में रोका। इन चार गाड़ियों में दिल्ली पुलिस के लगभग 18 जवान और तीन यूथ कांग्रेस वर्कर सवार थे। इसके बाद नाटकीय घटनाक्रम दिनभर चलता रहा। सोशल मीडिया में दिल्ली पुलिस को हिरासत लेने की खबरें भी खूब फैली। दो राज्यों की पुलिस आमने-सामने हिमाचल ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अवैध बताकर यह एक्शन लिया है, क्योंकि प्रदेश पुलिस को तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं दी गई। इससे हिमाचल और दिल्ली की पुलिस आमने-सामने आ गई है। वहीं इस मामले में हिमाचल पुलिस ने अपने मुंह सिल कर रखे। AI समिट में प्रदर्शन मामले में कार्रवाई सूत्रों के अनुसार- दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई AI समिट 2026 के दौरान टी-शर्ट उतारकर दिल्ली में प्रदर्शन मामले में की है। सूत्र बताते हैं कि जिन इंडियन यूथ कांग्रेस के अरबाज, सौरव और सिदार्थ को गिरफ्तार किया गया है, वह हिमाचल के नहीं और दूसरे राज्यों के है। आरोप है कि तीनों प्रदर्शन में शामिल थे। बताया जा रहा है कि वह छुपने के लिए शिमला के रोहड़ू पहुंचे थे। इससे पहले दिल्ली पुलिस तड़के सुबह तीन गाड़ियों में रोहड़ू पहुंची थी। रोहड़ू में ठहरे थे युवा कांग्रेस वर्कर AI समिट के दौरान शर्टलैस प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रोहडू के मांदली में एक रेस्ट हाउस में ठहरे थे। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली पुलिस रेस्ट हाउस से रजिस्टर साथ ले गई है और यह जांच की जा रही है कि रेस्ट हाउस किसके नाम से बुक हुए थे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Sukanya Boruah on ‘Not A Hero’ Berlinale win: quiet, honest stories suffice
    Next Article
    T20 WC, Super 8: Santner, Cole McConchie lead recovery as NZ finish at 168 vs SL

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment