Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दिल्ली में राहुल गांधी से मिले 'मोहम्मद दीपक':गले लगाया; बोले- कोटद्वार आकर तुम्हारे जिम की मेंबरशिप लूंगा

    14 hours ago

    उत्तराखंड के कोटद्वार में 'बाबा' शब्द को लेकर शुरू हुआ विवाद अब दिल्ली तक पहुंच गया। एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार को बचाने के लिए खुद को 'मोहम्मद दीपक' बताने वाले जिम ट्रेनर दीपक कुमार ने आज दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल ने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए दीपक को 'साहस की लौ' बताया है। मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर लिखा हर इंसान, एक समान... यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान। उत्तराखंड के भाई ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात - एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए। दीपक बोले- जिम की मेंबरशिप लेंगे राहुल गांधी दीपक ने बताया कि राहुल जी ने मुझे मिलने के लिए बुलाया था। उन्होंने मेरी फैमिली से बात की। जो भी यह मैटर हुआ, उसे लेकर उन्होंने मुझे समझाया। उन्होंने मेरी फैमिली और बच्चों से भी बात की। मुझे तसल्ली दी कि घबराने वाली कोई बात नहीं है। आपने कोई गलत काम नहीं किया है, आपने अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि वे कोटद्वार आकर मेरे जिम की मेंबरशिप लेंगे और जिम विजिट करेंगे। यह सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई। अगर राहुल जी मेरे जिम आएंगे और मेंबरशिप लेंगे, तो यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात होगी। धमकियां मुझे पहले भी मिलती रही हैं। ऐसा नहीं है कि यह अभी की बात है; काफी पहले भी धमकियां मिली थीं। अब माहौल पहले से बेहतर है और स्थिति ठीक है। राहुल गांधी जी ने मेरा हालचाल पूछा। उन्होंने मेरी फैमिली के बारे में पूछा कि घर में सब ठीक है या नहीं। मैंने बताया कि मेरी फैमिली पहले से बेहतर है और अच्छा महसूस कर रही है। उन्होंने मेरी वाइफ से भी बात की। मुझे सोनिया जी से भी मिलवाया। 5 पॉइंट में पूरी खबर… 1. विवाद की शुरुआत- 26 जनवरी का वो वीडियो कोटद्वार के पटेल मार्ग पर 70 वर्षीय वकील अहमद की 'बाबा स्कूल ड्रेस' नाम की दुकान है। 2. टकराव- जिम के बाहर हंगामा और 'टारगेट' की धमकी वीडियो वायरल होने के बाद 31 जनवरी को बजरंग दल ने दीपक के जिम के बाहर भारी प्रदर्शन किया। 3. कानून का शिकंजा- तीन अलग-अलग FIR कोटद्वार पुलिस ने इस मामले में संतुलन बनाने की कोशिश करते हुए तीन केस दर्ज किए हैं- 4. सुरक्षा की मांग और 'असहज' दीपक जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने DGP को पत्र लिखकर दीपक के लिए सुरक्षा मांगी थी। वहीं दीपक कहते हैं- मैं बहुत असहज महसूस कर रहा हूं। डर ऊपर वाले का होना चाहिए, पर जो हालात बने हैं, उससे परिवार परेशान है। हालांकि, खुशी है कि बाजार और जिम के लोग मेरे साथ खड़े हैं। उनके मुताबिक, पहले रोज करीब 150 सदस्य जिम आते थे, लेकिन उस घटना के बाद संख्या घटकर 12 से 15 रह गई है। लोगों में डर बैठ गया है। कई सदस्य फोन कर कहते हैं कि हालात सामान्य होने पर लौटेंगे। जिम किराए की इमारत की दूसरी मंजिल पर चलता है, जिसका मासिक किराया 40 हजार रुपए है। इसके अलावा छह महीने पहले बनाए गए घर की 16 हजार रुपए की मासिक लोन किश्त भी चुकानी है। दीपक बताते हैं कि जिम ही परिवार की एकमात्र आय का स्रोत है। सदस्य घटने से आमदनी पर सीधा असर पड़ा है। उन्होंने कहा था कि मशीनें चलती हैं तो घर चलता है। विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के करीब 12 वरिष्ठ वकीलों ने दीपक के जिम की एक साल की सदस्यता लेकर समर्थन जताया। दीपक कहते हैं कि इससे उन्हें मानसिक हौसला मिला। 5. राहुल गांधी का स्टैंड- "तुम भारत के हीरो हो" राहुल गांधी ने दिल्ली में मुलाकात के दौरान दीपक को 'बब्बर शेर' कहा। राहुल का कहना है कि दीपक उस संविधान के लिए लड़ रहे हैं जिसे RSS और BJP रौंदना चाहते हैं। उन्होंने पोस्ट किया- हर इंसान, एक समान... यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान। राहुल गांधी बोले- उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं, वो संविधान और इंसानियत से लड़ रहे हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने BJP और संघ परिवार पर नफरत फैलाने और डर के सहारे राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने लिखा- उत्तराखंड की BJP सरकार खुलेआम उन असामाजिक ताकतों का साथ दे रही है जो आम नागरिकों को डराने और परेशान करने में लगी है। इसके साथ ही उन्होने लिखा- हम तुम्हारे साथ हैं भाई, तुम बब्बर शेर हो।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Opinion: Opinion | 3 Reasons India Shouldn't Sign A Deal With A Court-Defeated Trump
    Next Article
    IDFC फर्स्ट बैंक का शेयर 16% गिरकर ₹70 पर आया:₹590 करोड़ के फ्रॉड के बाद गिरावट, हरियाणा सरकार के खातों में गड़बड़ी हुई

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment