Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दिल्ली में कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत:दावा- कार 150kmph की स्पीड में थी; शकरपुर इलाके में कार की टक्कर 3 घायल

    13 hours ago

    दिल्ली में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। हादसा रात 3.26 बजे सुभाष नगर मेट्रो रेड लाइट के पास राजौरी गार्डन की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ। पुलिस के मुताबिक घटना में हेम शंकर (25) की मौत हुई है। वो रघुबीर नगर का रहने वाला था। हेम शंकर जेप्टो में काम करता था। टक्कर के उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद हेम शंकर को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी कार ड्राइवर मोहित कुमार (27) को गिरफ्तार किया गया है। कार भी जब्त है। घटना के चश्मदीद का कहना है कि जब यह हादसा हुआ, तब कार की स्पीड 150 किमी की थी। आरोपियों ने टक्कर मारने के बाद मौके से भागने की कोशिश भी की थी। 20 फरवरी को भी कार ड्राइवर ने शकरपुर इलाके में सड़क किनारे मौजूद 5 रेहड़ियों को टक्कर मारी थी। इस घटना में भी 3 लोग घायल हुए थे। दोनों घटनाओं की 4 तस्वीरें… 17 फरवरी: कार की टक्कर से 6 साल की बच्ची की मौत जनकपुरी इलाके में तेज रफ्तार कार सेंट्रो की टक्कर से 6 साल की बच्ची की मौत हुई थी। उसकी नानी गई। घटना 17 फरवरी की सुबह करीब 7.40 बजे की है। इसमें बच्ची की नानी मर्सी जेवियर भी गंभीर घायल हुई। उन्होंने बताया था कि मैं नातिन को ई-रिक्शा से स्कूल छोड़ने जा रही थी। तभी तेज रफ्तार कार ने हमारे रिक्शे को टक्कर मारी। मुझे कुछ समझ आता उससे पहले मैं सड़क पर गिर गई। जब होश आया तो मेरी नातिन मेरे पास पड़ी थी। मेरा हाथ खून से भीगा था। जेवियर ने बताया कि मैंने वहां मौजूद लोगों से मदद मांगी, कार वाले से मदद का कहा, लेकिन वह भाग गया। मेरी किसी ने मदद नहीं की। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… 3 फरवरी: कार की टक्कर से बाइकर की मौत दिल्ली में 3 फरवरी को एक स्कॉर्पियो की टक्कर से 23 साल के साहिल धनेशरा की मौत हो गई थी। यह हादसा द्वारका के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हुआ था। कार चलाने वाला 17 साल का नाबालिग है। पीड़ित मां ने आरोप लगाया था कि स्कॉर्पियो ड्राइवर पर पहले से 13 ओवर-स्पीडिंग चालान हैं। पूरी खबर पढ़ें... ………………………………… यह खबर भी पढ़ें…. दिल्ली में जलबोर्ड के खोदे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत मामले में एक्शन हुआ है। पुलिस ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read More
    Previous Article
    Taylor Swift running into Harry Styles at Brits 2026?
    Next Article
    दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई:लाल किला, चांदनी चौक इलाके के धार्मिक स्थान निशाने पर, एजेंसियां सतर्क

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment