SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    दिल्ली के कई इलाकों में पानी भरा:UP के मथुरा में कॉलोनियां डूबीं; 5 दिन से बंद चारधाम यात्रा आज से शुरू

    3 days ago

    दिल्ली में शनिवार को भी यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मॉनेस्ट्री मार्केट, यमुना बाजार, वासुदेव घाट, निगम बोध घाट, मयूर विहार और कश्मीरी गेट समेत शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं। शुक्रवार को सिविल लाइंस के स्वामीनारायण मंदिर परिसर में 5 फीट तक पानी भर गया था। उत्तर प्रदेश के मथुरा में 20 से ज्यादा कॉलोनियों में यमुना का पानी घुस गया है। आगरा में ताज महल की बाउंड्री तक यमुना का पानी पहुंच गया है। इसके पीछे बना पार्क डूब गया है। शुक्रवार को शहर में तेज बारिश से 50 से ज्यादा सड़कों पर 4 फीट तक पानी भर गया। इससे बाइक-कार डूब गईं। उत्तराखंड में शनिवार से चार धाम यात्रा फिर से शुरू हो गई है। सरकार ने खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण 1 से 5 सितंबर के बीच यात्रा रोकी दी थी। आज से चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू किया गया है। देश में बाढ़-बारिश की फोटो... अन्य राज्यों में बारिश के हालात... पंजाब: 23 जिलों के 1900 गांव लगभग 12 दिनों से बाढ़ की चपेट में हैं। इससे 3.84 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। राज्य में अब तक 43 लोगों की जान जा चुकी है। करीब 1.72 लाख हेक्टेयर में लगी फसल बर्बाद हो गई है। पंजाब में अगले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट नहीं है। इससे बाढ़ से राहत की संभावना है। जम्मू-कश्मीर: लैंडस्लाइड के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग और सिंथन रोड वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हैं। कठुआ से कश्मीर तक करीब 3700 से ज्यादा वाहन फंस गए हैं। श्रीनगर और बडगाम में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा लगातार 11 दिन से बंद है। 26 अगस्त को हुए भूस्खलन के बाद यात्रा स्थगित कर दी गई थी। गुजरात: सूरत और वडोदरा जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। नर्मदा और किम नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें... देशभर के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाल किला परिसर से ₹1 करोड़ के कलश चोरी, VIDEO:सोने पर हीरे-पन्ने जड़े थे; जैन समारोह की घटना, लोकसभा स्पीकर भी आए थे
    Next Article
    देशभर में आज गणेश विसर्जन:मुंबई में 1.80 लाख मूर्तियां विसर्जित होंगी; AI के जरिए भीड़ का कंट्रोल, सुरक्षा में 21 हजार जवान

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment