Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दिल्ली की बिल्डिंग में आग, 9 की मौत:इनमें 3 लड़कियां; 10 लोगों को बचाया गया, 2 ने बिल्डिंग से छलांग लगाकर जान बचाई

    6 days ago

    दिल्ली में बुधवार 7 बजे सुबह पालम में इलाके की एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है, इनमें 3 लड़कियां शामिल हैं। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। 2 लोगों ने जान बचाने के लिए 3 मंजिला इमारत से छलांग लगाई, इन्हें गंभीर चोटें आई हैं। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के कर्मियों ने 10 लोगों का रेक्स्यू किया। DFS के कर्मियों ने घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में 35 साल के प्रवेश, 40 साल के कमल, 32 साल के आशु की जान चली गई है। इसके अलावा 12, 6 और 5 साल की 3 नाबालिग लड़कियों की भी मौत हो गई। इन्हें मणिपाल अस्पताल लाया गया था। आईजीआई अस्पताल में करीब 38 साल एक महिला को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि लगभग 40 साल के एक पुरुष और दो साल की एक बच्ची का इलाज चल रहा है। सफदरजंग अस्पताल में 19 साल के एक युवक को भर्ती कराया गया है। वह 25% झुलस गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत में एक बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और चार मंजिलें हैं, साथ ही छत पर एक अस्थायी टिन शेड भी बना हुआ है। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, बेसमेंट, ग्राउंड और पहली मंजिल का उपयोग कपड़े और कॉस्मेटिक सामान के स्टोरेज के लिए किया जा रहा था। जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल आवासीय उपयोग में थीं। यह खबर अपडेट की जा रही है...
    Click here to Read More
    Previous Article
    9 Killed, Including 3 Children, In Fire At Building In Delhi's Palam
    Next Article
    एक रिपोर्ट और यूं सरसरा कर भागा सेंसेक्‍स, उछले IT स्‍टॉक्‍स! शेयर बाजार में आज की तेजी को समझना है तो ये पढ़ें

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment