Search

    Language Settings
    Select Website Language

    दिल्ली का 21% बजट फंड प्रदूषण से निपटने के लिए:₹1.03 लाख करोड़ में ₹22 हजार करोड़ दिए; 9वीं-10वीं की लड़कियों को साइकिल-लैपटॉप

    4 days ago

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को ₹1.03 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। यह पिछले साल के मुकाबले ₹3,700 करोड़ या 3.7% ज्यादा है। इस बार ग्रीन बजट पर खास जोर दिया गया है। कुल बजट का 21.44% यानी 22,236 करोड़ रुपए पर्यावरण और प्रदूषण से निपटने के लिए खर्च किए जाएंगे। बजट में ₹62 हजार करोड़ योजनाओं और प्रोजेक्ट्स के लिए, जबकि ₹41 हजार करोड़ राजस्व और पूंजीगत खर्च के लिए रखे गए हैं। शिक्षा को ₹19 हजार करोड़ दिए गए हैं, जबकि स्वास्थ्य के लिए ₹13 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। सरकार को ₹74,000 करोड़ अपने टैक्स से और 43,500 करोड़ GST से मिलने का अनुमान है। निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के लिए 5,921 करोड़ रुपए का फंड आवंटित किए गए हैं। इसके साथ ही शहरी विकास के लिए 7,887 करोड़, यमुनापार के लिए 300 करोड़, झुग्गी विकास के लिए 800 करोड़, ग्रामीण विकास के लिए 787 करोड़ और विकास विभाग के लिए 914 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। बजट की अन्य बड़ी घोषणाएं… जेनेटिक बीमारियों के लिए ‘अनमोल’ योजना सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जब कोई बच्चा घर में जन्म लेता है तो वह परिवार के लिए अनमोल होता है। बच्चे में कई बार जेनेटिक बीमारी होती है, लेकिन इसका पता बाद में चलता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जेनेटिक बीमारियों की जांच के लिए 25 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। गर्भ में ही जेनेटिक बीमारियों के पता लगाने के लिए सभी 56 टेस्ट सरकार करवाएगी। विधानसभा को उड़ाने की धमकी का ईमेल आया बजट पेश होने से पहले मंगलवार सुबह दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के पास यह धमकी का ईमेल आया था। इसके चलते सुबह 11 बजे शुरू होने वाली सदन की कार्रवाई रोक दी गई थी। स्निफर डॉग और बम स्क्वायड समेत जांच एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, सर्च ऑपरेशन में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद बजट सत्र की कार्रवाई आधे घंटे की देरी से शुरू हुई। सिरफिरे लोग ही दे सकते हैं ऐसी धमकियां: डिप्टी स्पीकर धमकी भरे ईमेल पर डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट ने कहा- इस तरह की धमकियां सिरफिरे लोग ही दे सकते हैं, जो सरकार को काम नहीं करने देना चाहते हैं। हम लोग डरेंगे नहीं क्योंकि ये दिल्ली के भविष्य की बात है। उन्होंने आगे कहा- हालांकि हमें इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि यह विधानसभा का सवाल है। पिछली बार भी इसी तरह की धमकियां दी थी। हम बिल्कुल भी डरने और घबराने वाले नहीं है। विधानसभा का सत्र चलता रहेगा। दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि बम डिटेक्शन टीम ने विधानसभा की गहनता से जांच की। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। ------------------ दिल्ली से जुड़ी ये खबर भी पढें... दिल्ली विधानसभा-सचिवालय को बम ब्लास्ट की धमकी:खालिस्तानी ग्रुप ने ईमेल में लिखा- दिल्ली बनेगा खालिस्तान; आर्मी-एयरफोर्स स्कूल को थ्रेट मिली दिल्ली विधानसभा भवन, दिल्ली सचिवालय और लाल किले को बम ब्लास्ट में उड़ाने की धमकी दी गई है। सोमवार को खालिस्तानी ग्रुप का धमकी वाला ईमेल भेजा गया। जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हुईं, विधानसभा भवन की सर्चिंग की गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    रिंकू सिंह जॉइनिंग लेटर लेने नहीं पहुंचे:योगी बोले- कैंप में बिजी हैं; चुटकी ली- हमारे होम सेक्रेटरी भी गुल्ली-डंडा खेल चुके
    Next Article
    After Larijani’s Death, Iran Appoints Ex-Guard Commander Mohammad Zolghadr Security Chief

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment