Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    देहरादून में ‘विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव':BKTC अध्यक्ष बोले- तीर्थाटन और पर्यटन दोनों अलग, चारों धामों में गैर सनातनियों की रहेगी नो एंट्री

    11 hours ago

    देहरादून में दैनिक भास्कर एप का ‘उत्तराखंड-विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव’ जारी है। राजपुर रोड स्थित होटल हयात सेंट्रिक में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूरी भूषण ने किया। कॉन्क्लेव में उत्तराखंड के विकास, निवेश, पर्यटन, कुंभ और भविष्य की संभावनाओं पर मंथन चल रहा है। कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि दैनिक भास्कर ने आज के आयोजन के लिए जो विषय चुना है, वह बिल्कुल सटीक है। उन्होंने कहा कि इस चर्चा से जो विचार और रास्ता निकलेगा, वह परिवार, समाज और राज्य के भविष्य के लिए उपयोगी साबित होगा। वहीं स्पीकर ऋतु खंडूरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान से जुड़े अपने काम का जिक्र किया। कॉन्क्लेव में अब अगला सत्र ‘टूरिज्म, चारधाम यात्रा और कुंभ 2027: विजन, तैयारी और प्रबंधन’ विषय पर शुरू हो गया है। इस सत्र में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी भी पहुंच गए हैं। इसमें पर्यटन, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं और कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर चर्चा हो रही है। इसके अलावा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर और बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी शामिल होंगी। कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS देखें… कॉन्क्लेव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Alert: Iran Launches Drone and Missile Attacks on Saudi Arabia, UAE, and Bahrain
    Next Article
    Global oil hits $105 per barrel: Could UAE petrol prices jump to Dh3.80–Dh4 per litre in April?

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment