Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    तरनतारन मर्डर-सुसाइड केस, 3 ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल:लड़की कह रही- मेरे ऊपर सबकी नजर, लोग बातें बनाते हैं; दावा- ये मृतका छात्रा की

    11 hours ago

    तरनतारन के लॉ कॉलेज में छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के बाद छात्र के सुसाइड केस में 3 ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो गई हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये मृतक छात्रा संदीप कौर की हैं। इन वायरल रिकॉर्डिंग में लड़की कहते हुए सुनाई दे रही है कि मेरे ऊपर सबकी नजर रहती है। प्रिंस के नजदीक होती हूं तो लोग ज्यादा बातें बनाते हैं। वह ये भी कहती है कि राजवीर धमकी देता है। अगर तुम और उलझोगे तो मामला बढ़ जाएगा। छोटी-मोटी धमकियों से डरना नहीं चाहिए। 4 दिन पहले कॉलेज के क्लासरूम में प्रिंसराज सिंह बैग में पिस्टल छिपाकर लाया। इसके बाद उसने छात्रा संदीप कौर को बातचीत के बहाने क्लासरूम के पीछे बुलाया। जहां पहले उसे गोली मारी। फिर खुद को भी गोली मार दी। संदीप कौर की वहीं मौके पर मौत हो गई। वहीं प्रिंसराज करीब 3 दिन तक अमृतसर के अस्पताल में भर्ती रहा लेकिन गोली उसके ब्रेन में घुसने की वजह से उसकी भी मौत हो गई। जिसके बाद छात्र और छात्रा के परिजन एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। हालांकि परिवार या पुलिस ने इन कॉल रिकॉर्डिंग के संदीप कौर से जुड़े होने को लेकर कुछ नहीं कहा। दैनिक भास्कर भी रिकॉर्डिंग को लेकर किए दावों की पुष्टि नहीं करता। जानिए, 3 कॉल रिकॉर्डिंग में क्या बातचीत हो रही पहली रिकॉर्डिंग: लड़की कहती है- ये नहीं है कि राजवीर धमकी दिला रहा। उसे कहो कि और दिला लो। कोई चक्कर ही नहीं है। हम बैठे हैं यहां। कोई हमारा क्या कर लेगा। ठीक है ना, छोटी-मोटी धमकियों से नहीं डरते होते। छोटा सा बदमाश है वह, ठीक है ना। कुछ नहीं जानती मैं उनको। बाकी ये है कि थोड़ी लिमिट में रहते हैं हम, ताकि सबको भी ठीक लगे। क्योंकि मुझ पर सारे निगाह रखते हैं कि ये और तो किसी को बुलाती नहीं है। ये प्रिंस के क्लोज रहती है। राजवीर की बात हो गई तो हमने सबकी निगाह में आ जाना है। दूसरी रिकॉर्डिंग: कॉलेज में यही शो कराना है कि अपनी टूट गई है। अपनी कोई बात नहीं है। ठीक है ना। मैंने पहले भी तुझे ये बात कही थी और हमने यही शो करना है कि हमारा कोई रिश्ता नहीं है, ठीक है। तीसरी रिकॉर्डिंग: इसने जब कहना ना कि संदीप भुक्की चाहिए, उसी वक्त इसे भुक्की, जब इसने कहना अफीम चाहिए, उसी समय अफीम, पता नहीं कितनी बार मैंने इसे घर से भुक्की और अफीम लाकर दी है। संदीप से रिश्ते पर प्रिंस की मां ने क्या कहा… प्रिंस से रिश्ते पर संदीप की मां ने क्या कहा प्रिंस ने संदीप का कत्ल कर सुसाइड कैसे किया यह घटना 9 फरवरी की है। प्रिंस नीले रंग के बैग में पिस्टल लेकर क्लासरूम में आया। फिर संदीप को बुलाकर लाया। संदीप के साथ एक छात्रा भी आई। संदीप खड़ी रही लेकिन उसकी सहेली और प्रिंस आमने-सामने बैठ गए। इस दौरान करीब 17 सेकेंड तक उनके बीच बातचीत हुई। माना जा रहा है इस दौरान युवक ने आखिरी बार शादी का प्रपोजल दिया लेकिन संदीप ने इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी अपनी जगह से खड़ा हुआ और बैग के भीतर ही पिस्टल लोड कर बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसने पिस्टल को संदीप कौर के सिर से सटाकर गोली मार दी। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले उसने खुद को भी गोली मार दी। ************** ये खबर भी पढ़ें… पंजाब में एकतरफा प्यार में लॉ स्टूडेंट की हत्या, VIDEO:छात्र ने क्लासरूम में घुसकर छात्रा के सिर में गोली मारी; खुद को भी शूट किया पंजाब के तरनतारन स्थित लॉ कॉलेज में सोमवार को छात्र ने क्लासरूम में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने वहीं पर खुद को भी गोली मार ली। मृतक छात्रा संदीप कौर (20) है, वह लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। वहीं, आरोपी छात्र तरनतारन का प्रिंसराज सिंह है, वह भी छात्रा के साथ पढ़ता था (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read More
    Previous Article
    What We Lose When We Give Up Reading…
    Next Article
    रोते बच्चे वाले सिख दंपती का तलाक नहीं हुआ:मां ग्वालियर से मोहाली आई, थाने में कस्टडी मिली; MP से वायरल हुए वीडियो की पूरी कहानी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment