Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    तरनतारन लॉ कॉलेज हत्याकांड, छात्र की भी मौत:छात्रा को गोली मारकर खुद को शूट किया, प्रपोजल ठुकराने से नाराज था

    9 hours ago

    पंजाब के तरनतारन स्थित लॉ कॉलेज में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। छात्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी छात्र की भी मौत हो गई है। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छात्र की मौत की पुष्टि करते हुए डॉ. चंद्र प्रकाश ने बताया कि बुधवार रात प्रिंस राज का शव उनके पास पहुंचा। उन्होंने कहा कि सोमवार को हुए हत्याकांड के बाद से प्रिंस राज गुरु नानक अस्पताल में भर्ती था। उसका वहां इलाज चल रहा था, लेकिन बुधवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद कल ही वहां से उसका शव अमृतसर मेडिकल कॉलेज लाया गया। डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम नहीं किया गया है, क्योंकि अभी तक न तो परिवार का कोई सदस्य और न ही पुलिस अधिकारी यहां पहुंचे हैं। डॉक्टर ने स्पष्ट किया कि जैसे ही संबंधित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचेंगे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होगी, उसके बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। वारदात के दिन क्या हुआ था सोमवार (9 फरवरी) की सुबह करीब 9 बजकर 16 मिनट पर तरनतारन के लॉ कॉलेज में क्लासरूम में सामान्य माहौल था। पढ़ाई शुरू होने से पहले छात्र-छात्राएं अपनी-अपनी सीटों पर बैठे थे। इसी दौरान फर्स्ट ईयर की छात्रा संदीप कौर अपनी सहेली के साथ पीछे की बेंच पर बैठी थी। आरोपी छात्र प्रिंसराज सिंह भी वहीं आकर बैठ गया। दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई। कुछ ही देर बाद आरोपी ने अपने बैग से पिस्टल निकाली और पॉइंट ब्लैंक रेंज से छात्रा के सिर पर गोली मार दी। गोली लगते ही संदीप कौर नीचे गिर गई। यह देख क्लास में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आरोपी ने पिस्टल दोबारा लोड की और खुद को भी गोली मार ली। घटना के तुरंत बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं, आरोपी को गंभीर हालत में तरनतारन से अमृतसर रेफर किया गया था। एकतरफा प्यार का निकला मामला पुलिस जांच में मामला एकतरफा प्यार का बताया जा रहा है। छात्रा की सगाई हो चुकी थी और आरोपी उस पर शादी का दबाव बना रहा था। फिलहाल कॉलेज को सील कर दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ॰॰॰॰॰॰॰॰ ये खबरें भी पढे़ं… पंजाब में एकतरफा प्यार में लॉ स्टूडेंट की हत्या, VIDEO:छात्र ने क्लासरूम में घुसकर छात्रा के सिर में गोली मारी; खुद को भी शूट किया पंजाब के तरनतारन स्थित लॉ कॉलेज में सोमवार को छात्र ने क्लासरूम में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने वहीं पर खुद को भी गोली मार ली। मृतक छात्रा संदीप कौर (20) है, वह लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। पूरी खबर पढ़ें… तरनतारन मर्डर, मां बोली- बेटी ने पिता की इज्जत रखी:प्रपोज डे पर भी प्रपोजल ठुकराया तो गोली मारी; पहले भी धमकाता था, हमने बचपना समझा पंजाब के तरनतारन के लॉ कॉलेज में छात्रा संदीप कौर के सिर में गोली मारकर हत्या करने के मामले में उसकी मां ने कुछ नए खुलासे किए हैं। मां हरजिंदर कौर का कहना है कि आरोपी युवक प्रिंसराज सिंह लंबे समय से बेटी को परेशान कर रहा था। संदीप की सहेली भी उसे बार-बार फोन करती थी। पूरी खबर पढ़ें… 3 सेकेंड में मर्डर, फिर खुद को शूट किया, VIDEO:लॉ कॉलेज में बैग में लाया पिस्टल, छात्रा को बहाने से बुलाया; जबरन शादी करना चाहता था तरनतारन के उस्मा लॉ कॉलेज में छात्रा का मर्डर करने के बाद खुद को शूट करने वाला सिरफिरा युवक एकतरफा प्यार में फंसा हुआ था। वह लड़की संदीप कौर पर जबरन शादी का दबाव डाल रहा था। परिवार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि संदीप की पहले ही इंगेजमेंट हो चुकी थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    SpaceX Crew-12 launch delay pushes NASA mission to Friday
    Next Article
    Why is stock market down today? Nifty50 goes below 25,900; BSE Sensex down over 500 points - top reasons for Rs 3 lakh crore selloff

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment