Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ट्रम्प का दावा- ईरान जल्द सरेंडर करेगा:उसके मिसाइल-ड्रोन खत्म होने वाले हैं; इराक में 4 अमेरिकी सैनिकों की मौत

    2 days ago

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान जल्द सरेंडर कर सकता है। न्यूज वेबसाइट एक्सियोस के मुताबिक G7 नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक में ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका-इजराइल के सैन्य अभियान से ईरान पर भारी दबाव बना है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान की नौसेना और वायुसेना को बड़ा नुकसान हुआ है और उसकी मिसाइल व ड्रोन क्षमता तेजी से खत्म की जा रही है। उन्होंने ऑपरेशन “एपिक फ्यूरी” का जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान से बड़ा असर पड़ा है। इसी बीच पश्चिमी इराक में अमेरिकी एयरफोर्स का KC-135 रिफ्यूलिंग विमान क्रैश हो गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक विमान में सवार 6 में से 4 सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि 2 अभी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। इस घटना के बाद ईरान के साथ जारी युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। दावा- ईरान के नए सुप्रीम लीडर का पैर काटना पड़ा कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और कोमा में हैं। ब्रिटिश मीडिया द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल होने के बाद उन्हें तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। रिपोर्ट के मुताबिक हमले में चोट इतनी गहरी थी कि उनका एक पैर काटना पड़ा और लिवर को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। अस्पताल के एक हिस्से को पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां भारी सुरक्षा तैनात है। मुजतबा खामेनेई को उनके पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद 9 मार्च को देश का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया था। अली खामेनेई की 28 फरवरी को मौत हुई थी। पढ़ें पूरी खबर… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Oscars 2026: pourquoi le film iranien "Un simple accident" va représenter la France?
    Next Article
    Vastu Shastra things for each zodiac sign to bring luck

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment