Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ट्रम्प के एक इशारे पर पाकिस्तानी PM खड़े हुए:ग्रुप फोटो में भी सबसे पीछे दिखे, सोशल मीडिया पर शहबाज का उड़ा मजाक

    9 hours ago

    पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और ट्रम्प के बीच हुई मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, शहबाज बोर्ड ऑफ पीस समिट में शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन उन्हें वहां पर ज्यादा तवज्जो नहीं मिली। इसे लेकर उनका मजाक भी बन रहा है। शहबाज शरीफ ने अपने भाषण में ट्रम्प की खूब तारीफ की और उन्हें शांति का दूत बताया। यहां तक कि उन्होंने ट्रम्प को साउथ एशिया का ‘रक्षक’ भी बता दिया। लेकिन इतनी तारीफ के बावजूद ट्रम्प को इससे खास फर्क नहीं पड़ा। गाजा को लेकर हुई पहली बैठक में शहबाज को ज्यादा अहमियत मिलती नहीं दिखी। वे पीछे की कतार में और कुछ हद तक अलग-थलग नजर आए। एक पल तो ऐसा भी आया जब ट्रम्प ने भाषण देते हुए शहबाज को ‘खड़ा हो जाइए’ कहा, और वह तुरंत अपनी सीट से खड़े हो भी गए। एक और वायरल वीडियो में शहबाज, ट्रम्प को गले लगाने की कोशिश करते हुए भी दिखाई देते हैं। इस घटना का VIDEO शहबाज के पाकिस्तानी दौरे की ‘गड़बड़ी’ से शुरुआत अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में गुरुवार को बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक हुई थी। इसमें करीब 40 देशों के अधिकारी शामिल हुए थे। भारत भी इसमें पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल हुआ था। इस कार्यक्रम से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिनमें शहबाज शरीफ अलग-थलग और असहज दिखाई दे रहे हैं। शरीफ की अमेरिका यात्रा की शुरुआत ही विवादों से हुई। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के बयान में कई टाइपो थे, जैसे कि विदेश मंत्रालय की ऑफिशियल प्रेस रिलीज में ‘यूनाइटेड स्टेट्स’ की जगह ‘Unites States of Americas’ लिखा गया। सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल हो गए और लोग सरकारी स्तर की प्रूफरीडिंग पर सवाल उठाने लगे। पिछले साल इजराइल के ईरान पर हमले की निंदा करते समय शरीफ ने आई कंडेम (I condemn) की जगह आई कंडोम ‘I condom’ लिख दिया था, जिसे तब काफी ट्रोल किया गया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    T20 World Cup: No fuss, no noise, just business - the New Zealand way
    Next Article
    India gets first WIM from Northeast: The story of 15-year-old Arshiya Das

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment