Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ट्रम्प बोले- तेल की कीमतें बढ़ना हमारे लिए अच्छा:अमेरिका इससे बहुत पैसा कमा रहा; ईरान बोला- होर्मुज का रास्ता नहीं खुलेगा

    23 hours ago

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि तेल की बढ़ती कीमतें अमेरिका के लिए फायदेमंद हैं। उनके मुताबिक अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक है, इसलिए कीमतें बढ़ने से देश को ज्यादा कमाई होती है। ट्रम्प ने गुरुवार को ट्रुथ सोशल पर लिखा, “अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक है। जब तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो हम इससे काफी पैसा बनाते हैं।” उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे अहम बात यह है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका जाए। ट्रम्प के मुताबिक अगर ऐसा हुआ तो मिडिल ईस्ट ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान ने साफ कहा है कि वह फिलहाल होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता नहीं खोलेगा। यह दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल सप्लाई का बड़ा हिस्सा गुजरता है। इस बीच इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) ने चेतावनी दी है कि ईरान के बढ़ते हमलों के कारण वैश्विक तेल सप्लाई में इतिहास की सबसे बड़ी रुकावट आ सकती है। ईरानी सुप्रीम लीडर बोले- अमेरिकी बेस पर हमले जारी रहेंगे ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ने पद संभालने के बाद गुरुवार को अपना पहला बयान जारी किया। इसमें उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि वह मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को बंद कर दे, नहीं तो उन पर हमले जारी रहेंगे। मुजतबा ने अमेरिका और इजराइल को चेतावनी दी है कि उन्हें ईरान पर किए गए हमलों की ‘भरपाई’ करनी होगी। ईरान के सरकारी टीवी पर पढ़कर सुनाए गए संदेश में खामेनेई ने कहा कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता भी नहीं खोला जाएगा। यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध लगातार तेज हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और इजराइल के हमलों के पहले दिन मोजतबा खामेनेई के पैर में फ्रैक्चर हो गया था और उन्हें हल्की चोटें भी आई थीं। बताया गया कि वह उसी हवाई हमले में घायल हुए थे, जिसमें उनके पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। क्या ईरान ने भारतीय जहाजों को जाने की इजाजत दी मिडिल-ईस्ट में जारी इस संघर्ष के बीच भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों ने पिछले कुछ दिनों में तीन बार बातचीत की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उनसे पूछा गया कि क्या ईरान ने भारत जाने वाले जहाजों को अनुमति दी है। इस पर उन्होंने कहा कि फिलहाल इस विषय पर ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगा। हाल की बातचीत में समुद्री शिपिंग की सुरक्षा और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। जायसवाल ने यह भी कहा कि भारत ने ईरान के दिवंगत नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने बताया कि विदेश सचिव ने 5 मार्च को ईरानी दूतावास में जाकर शोक-पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए थे। जायसवाल के बयान की 4 अहम बातें… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Attacks on two tankers prompt Iraq to close oil terminals.
    Next Article
    भारतीय फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी क्रिकेटर को खरीदा:अबरार अहमद पर काव्या मारन ने ₹2.34 करोड़ की बोली लगाई; द हंड्रेड लीग में खेलेंगे

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment