Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ट्रम्प बोले- ईरान ने 32,000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला:वो अमेरिका को जंग में घसीटना चाहता है, हमने उसका न्यूक्लियर हथियार प्रोग्राम खत्म कर दिया

    16 hours ago

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने ईरान पर 32 हजार प्रदर्शनकारियों को मारने का आरोप लगाया। ईरान में 28 दिसंबर से 14 जनवरी तक महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान ट्रम्प ने ईरान को कार्रवाई की धमकी दी थी। भाषण के दौरान ट्रम्प ने कहा कि ईरान ऐसी मिसाइल डेवलप कर रहा है जो अमेरिका तक पहुंच सकती हैं। उन्होंने कहा- ईरान ने पहले ही ऐसी मिसाइल बना ली हैं जो यूरोप और हमारे विदेशों में मौजूद ठिकानों के लिए खतरा हैं और वे ऐसी मिसाइलें बनाने पर काम कर रहे हैं जो जल्द ही अमेरिका तक पहुंच जाएंगी। इसके साथ ही ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने पिछले साल ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला कर उसका न्यूक्लियर प्रोग्राम पूरी तरह खत्म कर दिया। ट्रम्प ने कहा कि वे पहले कूटनीति से समस्या सुलझाना चाहते थे, लेकिन ईरान ने यह वादा नहीं किया कि वह हथियार नहीं बनाएगा। ट्रम्प के भाषण की 4 तस्वीरें… हर साल जनवरी या फरवरी में ये भाषण होता है अमेरिका में राष्ट्रपति हर साल जनवरी या फरवरी में कांग्रेस को एक संबोधित करते हैं, जिसे 'स्टेट ऑफ द यूनियन' कहा जाता है। स्टेट ऑफ द यूनियन के दिन संसद की प्रतिनिधि सभा और सीनेट के सदस्य हाउस चैंबर में इकट्ठा होते हैं। स्पीकर ऑफ द हाउस और उपराष्ट्रपति जो सीनेट के अध्यक्ष भी होते हैं, राष्ट्रपति के पीछे ऊंचे मंच पर बैठते हैं। जब राष्ट्रपति संसद में पहुंचते हैं तो हाउस के सार्जेंट-एट-आर्म्स उनके आने की घोषणा करते हैं। इसके बाद स्पीकर राष्ट्रपति का परिचय कराते हैं और राष्ट्रपति कांग्रेस को अपना भाषण देते हैं। ट्रम्प के स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइये…
    Click here to Read More
    Previous Article
    'Tariffs will replace income tax': Donald Trump defends trade deals after Supreme Court ruling
    Next Article
    'Pakistan PM would have died... ': Donald Trump misspeaks in State of the Union address - what he meant

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment