Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ट्रम्प बोले- ईरान को तबाह कर रहे, सीजफायर नहीं करेंगे:मुझे लगता है हम जीत चुके, उनकी नेवी, एयरफोर्स, एयर डिफेंस सब खत्म

    2 days ago

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि अमेरिका ईरान के साथ सीजफायर नहीं करेगा। उन्होने कहा, ‘बातचीत हो सकती है, लेकिन लड़ाई रोकने का इरादा नहीं है।’ ट्रम्प ने कहा, ‘जब आप दूसरे पक्ष को पूरी तरह तबाह कर रहे होते हैं, तब सीजफायर नहीं किया जाता।’ ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान की सैन्य ताकत को काफी हद तक खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है हम जीत चुके हैं। हमने उनकी नेवी, एयरफोर्स, एयर डिफेंस सब खत्म कर दिए हैं।’ हालांकि उन्होंने यह भी माना कि ईरान अब भी होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट डाल रहा है। होर्मुज को लेकर ट्रम्प ने कहा कि इसे खोलना मुश्किल नहीं है, लेकिन इसके लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग जरूरी होगा। उन्होंने NATO देशों की आलोचना करते हुए कहा कि वे अब तक मदद के लिए आगे नहीं आए हैं। ट्रम्प ने NATO देशों को कायर बताया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान युद्ध में साथ न देने पर NATO सहयोगी देशों पर नाराजगी जताई है। ट्रम्प ने कहा है कि NATO देश कायर हैं और अमेरिका के बिना यह गठबंधन सिर्फ कागजी शेर है। ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र करते हुए कहा कि इसे खुला रखने के लिए सैन्य मदद देना आसान है, लेकिन सहयोगी देश इसमें भी पीछे हट रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह बहुत आसान सैन्य कदम है, जिसमें बहुत कम जोखिम है, लेकिन वे मदद नहीं करना चाहते। कायर हैं, और हम इसे याद रखेंगे।” ईरान जंग से जुड़ी 4 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    देशभर में ईद-उल-फित्र, राष्ट्रपति और पीएम ने बधाई दी:अजमेर शरीफ दरगाह में जन्नती दरवाजा खोला गया; भोपाल में नमाज के बाद अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद के नारे
    Next Article
    'Meet Hardik, he is going to play very soon': Dinner-table prediction that proved right

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment