Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ट्रम्प बोले- अमेरिका-इजराइल के हमले में खामेनेई की मौत:ईरानी जनता के साथ न्याय हुआ, दावा- मलबे से शव मिला; ईरान बोला- सुप्रीम लीडर जिंदा

    9 hours ago

    इजराइल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान में राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक खामेनेई मारा गया। उन्होंने इसे ईरान के जनता के साथ-साथ अमेरिका और दुनियाभर के देशों के लिए न्याय बताया। इससे पहले CNN से बात करते हुए इजराइली अधिकारियों ने दावा किया कि उनके पास खामेनेई के शव की तस्वीर है, जिसे मलबे से बरामद किया गया है। इजराइल और अमेरिका ने जॉइंट अटैक में खामेनेई के घर को पूरी तरह तबाह कर दिया है। दूसरी तरफ ईरान ने कहा कि खामेनेई की मौत की खबरों को गलत बताया। विदेशमंत्री अब्बास अराघची ने बताया कि सुप्रीम लीडर जिंदा है। उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया है। खामेनेई के दामाद और बहू की मौत की खबर अमेरिका-इजराइल के हमलों में खामेनेई के दामाद और बहू की मौत की खबर है। तेहरान सिटी काउंसिल के एक सदस्य ने दावा किया है कि खामेनेई के दामाद और बहू की मौत हो गई। यह जानकारी रॉयटर्स ने यंग जर्नलिस्ट्स क्लब के हवाले से दी है। शनिवार रात तेहरान और उसके आसपास कई स्थानों पर हमले हुए थे। ईरानी सरकारी मीडिया ने राजधानी में कई धमाकों की पुष्टि की थी। हालांकि खामेनेई के परिजनों की मौत की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। अमेरिका या इजराइल की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों से अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने दी है। ईरान के एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 85 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 45 घायल हैं। इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर किए हमले में 10 बड़े शहरों को निशाना बनाया। ईरान का पलटवार- इजराइल समेत 9 देशों पर हमला अमेरिका और इजराइल के हमले के जवाब में ईरान ने भी ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इन हमलों में इजराइल समेत मिडिल-ईस्ट के 9 देशों को निशाना बनाया गया। ईरान ने इजराइल पर करीब 400 मिसाइलें दागीं और कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब व UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया। इतना ही नहीं, ईरान ने UAE के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई पर भी हमला किया। ईरान ने दुबई के पाम होटल एंड रिसोर्ट और बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला किया। इसके अलावा बहरीन में कई रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग से जुड़ी 5 तस्वीरें… 28 फरवरी को इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग की टाइमलाइन भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे- सुबह 11:57 बजे दोपहर 1 बजे दोपहर 3 बजे- दोपहर 4 से शाम 6 बजे शाम 6:30 बजे रात 9:30 बजे रात 1 बजे रात 3:07 बजे ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद किया ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने खाड़ी क्षेत्र में मौजूद जहाजों को हाई-फ्रीक्वेंसी रेडियो संदेश भेजे। इनमें जहाजों को इस णनीतिक समुद्री मार्ग से न गुजरने की चेतावनी दी गई। होर्मुज स्ट्रेट ग्लोबल तेल और गैस आपूर्ति के लिए बेहद अहम मार्ग माना जाता है। यह एक संकरा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से और आगे अरब सागर से जोड़ता है। इसके उत्तर में ईरान सटा है। दक्षिण में ओमान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE है। इसके आसपास सभी तेल उत्पादक देश हैं। इसलिए इस जलीय रास्ते से दुनियाभर में तेल की सप्लाई होती है। होर्मुज स्ट्रेट करीब 167 किमी लंबा है। इसके दोनों मुहाने करीब 50 किमी चौड़े हैं, जबकि सबसे संकरा हिस्सा करीब 33 किमी चौड़ा है। इसमें आने-जाने वाले समुद्री ट्रैफिक के लिए 3 किमी चौड़ी शिपिंग लेन तय है। चीन बोला- ट्रम्प शांति में सबसे बड़ी बाधा अमेरिकी हमले के बाद दुनिया भर के कई देशों ने अमेरिका के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने कहा है कि ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। ट्रम्प दुनिया भर की शांति में फिर से सबसे बड़ी बाधा बनकर सामने आए हैं। रूस के विदेश मंत्री सरगेई लवारोव ने कहा, यह हमला बिना उकसावे के किया गया और अंतरराष्ट्रीय कानून के नियमों का उल्लंघन है। ईरान के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की गई है। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटारेस ने कहा है कि पहले शांति प्रयासों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। युद्ध का नहीं। भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री अराघची से बात की है। जयशंकर ने हालात पर चिंता जताई है। खामेनेई 35 साल से ईरान की सर्वोच्च सत्ता पर काबिज आयतुल्लाह अली खामेनेई 1989 में रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद से ईरान के सर्वोच्च नेता के पद पर काबिज हैं। ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति के दौरान, जब शाह मोहम्मद रजा पहलवी को हटाया गया तो खामेनेई ने क्रांति में बड़ी भूमिका निभाई थी। इस्लामिक क्रांति के बाद खामेनेई को 1981 में राष्ट्रपति बनाया गया। वह 8 साल तक इस पद पर रहे। 1989 में ईरान के सुप्रीम लीडर खुमैनी की मौत के बाद उन्हें उत्तराधिकारी बनाया गया। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक अयातुल्ला धर्मगुरू की एक पदवी है। ईरान के इस्लामिक कानून के मुताबिक, सुप्रीम लीडर बनने के लिए अयातुल्ला होना जरूरी है। यानी कि सुप्रीम लीडर का पद सिर्फ एक धार्मिक नेता को ही मिल सकता है। लेकिन जब खामेनेई को सुप्रीम लीडर बनाने के लिए कानून में संसोधन किया गया था क्योंकि वे धार्मिक नेता नहीं थे। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… इजराइल-ईरान जंग; दुबई में बुर्ज खलीफा के पास हमला:एयरपोर्ट बंद; एअर इंडिया की लंदन, टोरंटो, पेरिस, शिकागो उड़ानें रद्द, दुनियाभर की फ्लाइट्स पर असर इजराइल-ईरान जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं, जिसका असर दुबई से लेकर भारत तक दिखाई दे रहा है। दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Iran Leader Death | "US Does Not Have the Capacity to Overthrow Iran Quickly": Jeffrey Sachs
    Next Article
    ट्रम्प का दावा- खामेनेई खत्म, इजराइल ने कहा- शव मिला:ईरान बोला- सुप्रीम लीडर जिंदा, लेकिन बेटी-दामाद, पोती-बहू मारे गए; हमलों में अब तक 200+ मौतें

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment