Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, AIADMK के घोषणा पत्र का तीसरा फेज:हर परिवार की एकमुश्त ₹10 हजार की मदद, ग्रेजुएट बेरोजगारों को ₹2 हजार महीना

    10 hours ago

    तमिलनाडु विधासभा चुनाव को लेकर ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने मंगलवार को घोषणा पत्र का तीसरा चरण जारी किया। आज पूर्व मुख्यमंत्री और AIADMK चीफ रहीं जे जयललिता की 78वीं जयंती भी है। घोषणा पत्र में हर परिवार को ₹10 हजार की सहायता राशि, ग्रेजुएट को हर महीने ₹2000 देने का ऐलान किया। साथ ही 12वीं तक पढ़े और रोजगार कार्यालय में रजिस्टर्ड युवाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने की घोषणा की है। चेन्नई में पार्टी मुख्यालय में AIADMK महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने जयललिता को श्रद्धांजलि दी। AIADMK की 8 बड़ी घोषणाएं रोजगार और विकास का वादा पलानीस्वामी ने कहा कि जयललिता के कार्यकाल में 2015 में निवेशक सम्मेलन आयोजित कर उद्योगों को बढ़ावा दिया गया था, जिससे रोजगार के मौके बने। उसी तरह AIADMK फिर से नए इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स के जरिए बेरोजगार युवाओं को नौकरी देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा DMK सरकार 'वेंटिलेटर' पर है और जनता इससे परेशान है। AIADMK की सभी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के हर परिवार तक पहुंचाई जाएंगी। पलानीस्वामी ने कहा कि बीते पांच सालों में जरूरी सामानों की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। प्रोपर्टी टैक्स, बिजली शुल्क, पानी का टैक्स और बाकि टैक्स बढ़ने से आम परिवारों पर बोझ बढ़ गया है। …………………….. एक्टर विजय बोले- CM स्टालिन के असली दोस्त रिश्वत-भ्रष्टाचार एक्टिंग से राजनीति में आए विजय ने सोमवार को वेल्लोर में एक पब्लिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने CM स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके असली दोस्त रिश्वत-भ्रष्टाचार हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    ‘कांतारा’ विवाद को लेकर रणवीर सिंह को फटकार:कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा-सेलिब्रिटी होने से धार्मिक भावनाएं आहत करने का अधिकार नहीं
    Next Article
    These 3 zodiac signs need to be cautious in March 2026

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment