Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    तमिलनाडु- एक्टर विजय की रैली में समर्थक की मौत:अन्नाद्रमुक ने कहा- TVK की रैलियों में शामिल होना है तो ताबूत लेकर जाएं

    13 hours ago

    तमिलनाडु के सलेम में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) चीफ विजय की रैली में 37 साल के एक समर्थक की हीटस्ट्रोक के कारण मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र का रहने वाला सूरज विजय से मिलने गया था। वह रैली के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद गिर पड़ा। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में सूरज की मौत हो गई। वह कई सालों से सलेम में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि सूरज की कुछ समय पहले एंजियोप्लास्टी हुई थी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं विपक्षी पार्टी अन्नद्रमुक ने कहा कि विजय की रैली में जाने वाले लोगों को ताबूत साथ ले जाना चाहिए। पार्टी के प्रवक्ता कोवई सत्यन ने घाना के मशहूर डांसिंग पेलबियरर्स का वीडियो शेयर किया, जो ताबूत उठाकर खास अंदाज में नाचने के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। पिछले साल 27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली के दौरान भगदड़ मची थी। रैली में आई भीड़ अचानक बेकाबू हो गई थी जिसमे कुल 41 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। CM स्टालिन ने 1.31 करोड़ महिलाओं के अकाउंट में ₹5-5 हजार ट्रांसफर किए वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को बताया कि उनकी सरकार ने कलैगनार महिला अधिकार योजना के तहत राज्य की 1.31 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में ₹5,000 जमा किए हैं। स्टालिन ने कहा- इसमें से ₹3,000 फरवरी, मार्च और अप्रैल महीने की किस्तों के लिए पहले ही दे दिए गए हैं। इसके अलावा ₹2,000 समर स्पेशल पैकेज के रूप में दिए गए हैं। यानी कुल मिलाकर हर लाभार्थी महिला को ₹5,000 मिले हैं। CM ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) फिर से सत्ता में आती है, तो महिलाओं को मिलने वाली ₹1,000 की मासिक सहायता बढ़ाकर ₹2,000 कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चुनाव का हवाला देकर इस योजना की रकम रोकना चाहते थे, लेकिन उनकी सरकार ने पहले ही पैसे भेज दिए ताकि महिलाओं को कोई परेशानी न हो। BJP नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने स्टालिन के इस कदम को चुनाव के डर और बुखार से प्रेरित बताया। सौंदरराजन ने कहा कि राज्य सरकार बेवजह केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है। तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं और चुनाव इस साल के पहले छह महीनों में होने की संभावना है। पिछली बार 2021 में स्टालिन की पार्टी ने बहुमत हासिल किया था। अन्य राज्यों में महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक मदद- ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… एक्टर विजय की रैली में बंदूक लेकर पहुंचा व्यक्ति, महिलाएं बैरिकेड फांदकर घुसीं पुडुचेरी स्थित उप्पलम के एक्सपो ग्राउंड (न्यू पोर्ट) में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) चीफ और एक्टर विजय की रैली में तमिलनाडु के एक व्यक्ति ने बंदूक लेकर घुसने की कोशिश की, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    रेप के आरोपी उत्तम स्वामी की जबलपुर में कथा:महामंडलेश्वर ने खुद को कमरे में बंद किया, राजस्थान की युवती ने लगाए हैं आरोप
    Next Article
    लॉरेंस गैंग की पाकिस्तानी डॉन को धमकी:हथियार दिखाए, कहा- जिस दिन चाहेंगे सर कलम कर देंगे, भट्‌टी ने कहा था-इनके पास हथियार नहीं

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment