Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टीम ऑफ द टूर्नामेंट में संजू-बुमराह समेत 4 भारतीय:साउथ अफ्रीका के मार्करम कप्तान, पाकिस्तान के फरहान और वेस्टइंडीज के होल्डर भी शामिल

    10 hours ago

    ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया है। चैंपियन बनी भारतीय टीम के चार खिलाड़ी इस टीम में शामिल किए गए हैं। इनमें संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह का नाम है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान (383 रन) को टीम का ओपनर बनाया गया है। इस टीम की कप्तानी साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल तक पहुंचाने वाले ऐडन मार्करम को दी गई है। जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी भी टीम में शामिल हैं। संजू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट टीम में संजू सैमसन का ओपनिंग और बतौर विकेटकीपर नाम हैं। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन ने पांच पारियों में 321 रन बनाए। उन्होंने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन किया और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन की पारी खेली, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। ईशान भी टीम में ईशान किशन ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 317 रन बनाए और 193.29 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दी। पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की पारी और फाइनल में अर्धशतक उनकी अहम पारियों में शामिल रही। हार्दिक-जसप्रीत टीम के बेस्ट प्लेयर हार्दिक पांड्या को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए टीम में जगह मिली। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए और पूरे टूर्नामेंट में 9 विकेट भी लिए। वहीं जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आठ मैच में 14 विकेट लिए। फाइनल में उन्होंने 4 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। साउथ अफ्रीका- इंग्लैंड के 2-2 प्लेयर्स टीम में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान भी शामिल हैं, जो 383 रन के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम और तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को भी टीम में जगह मिली है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स और स्पिनर आदिल राशिद, वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर और जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी भी टीम ऑफ द टूर्नामेंट में शामिल हैं। अमेरिका के शैडली वैन शाल्कविक को टीम का 12वां खिलाड़ी चुना गया है। वरुण, सूर्या और अभिषेक टीम में जगह नहीं भारत की टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव और इस फॉर्मेट के नंबर-1 बैटर और बॉलर अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को टूर्नामेंट की टीम से बाहर कर दिया गया है। सूर्या ने 9 मैच में 242 और अभिषेक ने 8 मैच में 141 रन बनाए। वहीं वरुण चक्रवर्ती के नाम 14 विकेट थे। न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया का कोई खिलाड़ी नहीं फाइनल खेलने वाली न्यूजीलैंड के किसी भी प्लेयर को टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं ग्रुप स्टेज में जिम्बाब्वे से हारकर बाहर होने ऑस्ट्रेलिया के भी किसी भी खिलाड़ी को टीम में नहीं रखा गया है। --------------------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... 26 तस्वीरों में टी-20 वर्ल्डकप 2026 टी-20 वर्ल्ड कप 2026 कई यादगार पलों के साथ समाप्त हुआ। अहमदाबाद के स्टेडियम में भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिच की मिट्टी अपने माथे पर लगाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाने के बाद संजू सैमसन घुटनों पर बैठ गए। वहीं सुपर-8 स्टेज से बाहर होने के बाद कई पाकिस्तानी खिलाड़ी रो पड़े। 26 तस्वीरों में देखिए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के यादगार पल… शुरुआत भारत की ट्रॉफी जीत के साथ… पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    ⚡ Weekly Recap: Qualcomm 0-Day, iOS Exploit Chains, AirSnitch Attack & Vibe-Coded Malware
    Next Article
    Where to watch Donald Trump's wife's Melenia's documentary

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment