Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    तबीयत बिगड़ने के बाद सलीम खान आईसीयू में भर्ती:मुंबई के लीलावती अस्पताल में कराया गया एडमिट; बेटे सलमान खान हॉस्पिटल पहुंचे

    9 hours ago

    दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी एक अंदरूनी सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दी। सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके बेटे और एक्टर सलमान खान हॉस्पिटल पहुंचे। 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था बता दें कि सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था और वह हाल ही में 90 साल के हुए हैं। वह हिंदी सिनेमा के चर्चित पटकथा लेखकों में गिने जाते हैं। सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग उनकी वास्तविक ताकत नहीं है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और पटकथा लेखन में कदम रखा। जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी ‘सलीम-जावेद’ के नाम से प्रसिद्ध हुई। इस जोड़ी ने जंजीर, दीवार, शोले, डॉन, सीता और गीता जैसी कई सुपरहिट और कल्ट क्लासिक फिल्में दीं। उनकी कहानियों और संवादों ने हिंदी सिनेमा की दिशा बदल दी और लेखकों को नई पहचान व सम्मान दिलाया। सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन के ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुषिला चरक) से हुई, जो हिंदू परिवार से संबंध रखती हैं। इस विवाह से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए। बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलेन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलेन ने अर्पिता को गोद लिया। उनके बड़े बेटे सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी बेटी अलवीरा की शादी अतुल अग्निहोत्री से हुई है, वहीं अर्पिता की शादी आयुष शर्मा से हुई।
    Click here to Read More
    Previous Article
    भास्कर अपडेट्स:नई दिल्ली से चेन्नई जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला
    Next Article
    Azerbaijan grants visa-free travel to Omani citizens for one year

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment