Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- USA ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी:नामीबिया के सामने स्पिनर्स बड़ी चुनौती, अमेरिका की सुपर-8 की उम्मीदें बरकरार

    15 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-A में रविवार को अमेरिका (USA) और नामीबिया के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। नीदरलैंड के खिलाफ 93 रनों की रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद अमेरिकी टीम जोश में है। अगर अमेरिका यह मैच जीत जाता है, तो उसकी सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी। फिलहाल ग्रुप-A में भारत और पाकिस्तान दो-दो जीत के साथ टॉप पर हैं, लेकिन अमेरिका की नजरें किसी एक टीम के फिसलने और अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखने पर टिकी है। चेपॉक की धीमी पिच पर होने वाले इस मैच में अमेरिका का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। नामीबिया के लिए यह करो या मरो की स्थिति है, क्योंकि लगातार दो हार के बाद वे टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर हैं। वहीं, आंकड़ों की बात करें तो USA का पलड़ा भारी है। अब तक दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों ही मैच USA ने जीता है। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), शायन जहांगीर (विकेटकीपर), साईतेजा मुक्कामल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, नोस्तुश केंजिगे, अली खान। नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप,जॉन फ्राइलिनक,निकोल लोफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन, रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज,बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Barack Obama Says Aliens Are "Real", But Denies Cover-Up At Area 51
    Next Article
    दो दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली–केतन मेहता आए एक साथ:फिल्म ‘जय सोमनाथ’ से रचेंगे भारतीय सभ्यता का गौरव

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment