Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- UAE ने NZ को 174 का टारगेट दिया:वसीम-शराफू की फिफ्टी, न्यूजीलैंड से साइफर्ट-एलन पिच पर; स्कोर-22/0

    3 weeks ago

    UAE ने टी-20 वर्ल्ड कप के 11वें मैच में न्यूजीलैंड को 174 रन का टारगेट दिया है। मंगलवार को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में UAE ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए। कप्तान मुहम्मद वसीम ने 45 बॉल पर 66 रन की पारी खेली। इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। अलीशान शराफू ने 55 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड से मैट हेनरी ने 2 विकेट झटके। जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स को एक-एक विकेट मिला। 174 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने 3 ओवर के बाद बगैर नुकसान 22 रन बना लिए हैं। टिम साइफर्ट और फिन एलन पिच पर हैं। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 UAE: अर्यांश शर्मा, मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी और मोहम्मद राशिद खान। न्यूजीलैंड: टिम सइफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    अंडरवियर में छिपाकर लाया था 45 लाख का सोना:दुबई से अहमदाबाद पहुंचे पैसेंजर के पास से 96 लाख रुपए का गोल्ड जब्त
    Next Article
    États-Unis: un petit avion atterrit en urgence sur une route, aucun blessé n'est à déplorer

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment