Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप दूसरा सुपर-8 मैच-इंग्लैंड ने 147 का टारगेट दिया:श्रीलंका के टॉप-6 बैटर्स आउट, विल जैक्स ने 3 विकेट लिए

    1 day ago

    इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 147 रन का टारगेट दिया। कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी। जवाब में श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और टीम ने 9.3 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 54 रन बनाए हैं। फिलहाल कप्तान दसुन शनाका और दुषन हेमंथा क्रीज पर हैं। इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने 3 विकेट लिए। उन्होंने पवन रत्नायके (0) और कुसल मेंडिस (4) को लगातार दो गेंदों पर आउट किया। वहीं पथुम निसांका (9) को जोफ्रा आर्चर ने जैमी ओवरटन के हाथों कैच कराया। इससे पहले इंग्लैंड की बल्लेबाजी में ओपनर फिल सॉल्ट ने 40 गेंदों पर 62 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। सॉल्ट ने 155.00 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। विल जैक्स ने 21 रन का योगदान दिया, लेकिन बाकी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके। श्रीलंका की ओर से दुनिथ वेल्लालागे सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 3 विकेट झटके। दिलशान मदुशंका और महीश तीक्षणा को 2-2 विकेट मिले, जबकि एक सफलता दुष्मंथा चमीरा के खाते में गई। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, दसुन शनाका (कप्तान),कमिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथा, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    नई वेब सीरीज:दिव्या दत्ता की 'चिरैया' का टीजर आउट, घरों में महिलाओं पर होने वाले अन्याय पर बेस्ड है स्टोरी
    Next Article
    Mathilde Panot estime que le député LFI n'a pas "de responsabilité" dans la mort de Quentin Deranque

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment