Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- श्रीलंका ने 6 रन पर दो विकेट गंवाए:मैट हेनरी ने निसांका और असलंका को पवेलियन भेजा; न्यूजीलैंड ने 169 रन का टारगेट दिया

    1 day ago

    न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के छठा सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 169 रन का टारगेट दिया है। जवाबी पारी में श्रीलंका ने पहली बॉल पर विकेट गंवाया। पथुम निसांका (जीरो) को मैट हेनरी ने बोल्ड कर दिया। निसांका ने पिछले मैच में शतक लगाया था। 2.1 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 6/2 है। कुसल मेंडिस और चरिथ असलंका क्रीज पर हैं। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बनाए। टीम ने 84 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान मिचेल सैंटनर और कोल मैकॉन्ची ने 47 बॉल पर 84 रन की साझेदारी करके टीम को 160 पार पहुंचा दिया। यह न्यूजीलैंड की ओर से 7वें विकेट के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी साझेदारी है। सैंटनर ने 26 बॉल पर 47 रन बनाए। जबकि मैकॉन्ची 31 रन बनाकर नाबाद लौटे। श्रीलंका के महीश तीक्षणा और दुष्मंथा चमीरा ने 3-3 विकेट झटके। एक विकेट दुनिथ वेल्लालागे के हिस्से में आया।मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, चरिथ असलंका, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन। -------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    Rahul Gandhi to visit Telangana on March 2, to address new DCC chiefs
    Next Article
    Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda’s sunshine-soaked Haldi

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment