Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप, साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी:सुपर-8 में पहुंच चुकी है टीम; टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार UAE से खेलेगा

    15 hours ago

    साउथ अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच बुधवार को टी-20 वर्ल्ड कप का 34वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। किसी टी-20 इंटरनेशनल मैच में पहली बार साउथ अफ्रीका और यूएई आमने-सामने होंगे। साउथ अफ्रीका अपने तीनों मुकाबले जीतकर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। उसने पहला मैच कनाडा से 57 रन से जीता, दूसरे में अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराया और फिर तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से शिकस्त दी। वह ग्रुप-D के प्वांट्स टेबल में 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। दूसरी ओर UAE की टीम सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी है। उसने कनाडा को 5 विकेट से हराया, लेकिन न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान से हार झेलनी पड़ी थी। वह 3 मैचों में 2 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की परफॉर्मेंस साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 52 मैच खेले हैं। इसमें 35 मैचों में उसे जीत मिली है, जबकि 16 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। दूसरी ओर यूएई ने टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से उसने सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं, जबकि 7 मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी है। SA के लिए कप्तान ऐडन मार्करम टॉप स्कोरर रहे साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान ऐडन मार्करम ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 178.57 स्ट्राइक रेट से 150 रन बनाए हैं। इस दौरान 86* रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है। वहीं बॉलिंग में लुंगी एनगिडी टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में 7.58 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 8 विकेट लिए हैं। इस दौरान 31 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट परफॉर्मेंस रहा है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी। UAE: अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सिमरनजीत सिंह, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह। ---------------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    अमेरिकी सांसद बोले- कुत्तों-मुसलमानों में से एक को चुनना आसान:फिलिस्तीनी एक्टिविस्ट ने लिखा था-न्यूयॉर्क इस्लाम की ओर बढ़ रहा, कुत्ते घर में नहीं रखें
    Next Article
    Phulera Dooj 2026: Date, time, puja rituals and significance

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment