Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा:रायन रिकेल्टन 21 रन बनाकर आउट; न्यूजीलैंड ने 176 रन का टारगेट दिया

    1 day ago

    न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 24वें मैच में साउथ अफ्रीका को 176 रन का टारगेट दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। मार्क चापमन ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 32 और फिन एलन ने 31 रन का योगदान दिया। मार्को यानसन ने 4 विकेट झटके। जवाबी पारी में साउथ अफ्रीका ने 7.2 ओवर में एक विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। कप्तान ऐडन मार्करम और रायन रिकेल्टन क्रीज पर हैं। मार्करम ने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई। क्विंटन डी कॉक 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लॉकी फर्ग्यूसन ने बोल्ड कर दिया। इसी के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक हुई। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी। न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप- ऐडन मार्करम की 19 बॉल पर फिफ्टी:साउथ अफ्रीका का स्कोर 101/1; न्यूजीलैंड ने 176 रन का टारगेट दिया
    Next Article
    Ranji Trophy semifinal: Karnataka’s star power vs Uttarakhand’s fearlessness

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment